पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Five school vehicles carrying children without fitness were seized

Bhadohi News: बिना फिटनेस बच्चों को ले जा रहे पांच स्कूली वाहन सीज

Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Five school vehicles carrying children without fitness were seized
पुलिस चौकी रोही में स्कुल वाहन सीज कराते एआरटीओ। स्रोत पुलिस
ज्ञानपुर। नियमों को ताक पर रखकर फर्राटा भर रहे स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसने लगा है। फिटनेस फेल होने के बाद भी बच्चों को ढोने वाले पांच स्कूली वाहनों को शनिवार को परिवहन विभाग ने सीज किया। सेफ फ्यूचर अभियान में एआरटीओ राम सिंह ने कार्रवाई की। उन्होंने सात वाहनों का चालान किया। शासन ने मिशन सेफ फ्यूचर अभियान शुरू किया है। इसके तहत मानकों का उल्लंघन कर सड़क पर दौड़ रहे स्कूली वाहनों पर लगाम लगाना है। संभागीय परिवहन अधिकारी राम सिंह ने बताया कि शनिवार को ऊंज, ज्ञानपुर और अभोली क्षेत्र में स्कूली वाहनों की जांच किया गया। इस दौरान कई वाहन वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को ढोते मिले। कुछ के जरूरी अभिलेख अधूरे पाए गए।
विज्ञापन

जिसके कारण एसएनटी पब्लिक स्कूल कोइरौना की दो, एमएलडी पब्लिक स्कूल कांवल की एक और नंद किशोर पब्लिक स्कूल के दो वाहनों को सीज किया गया। उन्होंने सभी विद्यालय के प्रबंधकों, वाहन स्वामियों को निर्देश दिया कि वह अपने वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, परमिट, वैध बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक अभिलेख तत्काल पूर्ण करा लें। वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही संचालित हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान की अवधि में यदि कोई स्कूली अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहन आवश्यक अभिलेखों के बिना सड़क पर मिला तो कार्रवाई होगी। बताया कि 15 जुलाई तक यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed