सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gangster Act action taken against 3 accused who looted after scoping out

Bhadohi News: रेकी करके लूटने वाले 3 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की हुई कार्रवाई

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act action taken against 3 accused who looted after scoping out
विज्ञापन
ज्ञानपुर। रेकी करके लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। तीनों आरोपियों ने बीते 17 फरवरी को औराई के जयरामपुर स्थित एसबीआई की घोसिया शाखा से रुपये निकालकर जा रहे एक वृद्ध से घोसिया ओवरब्रिज के पास 49 हजार रुपये लूट लिए थे। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद औराई थाने में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। जांच में पंकज राव निवासी नटबलियां कसया कुशीनगर, सर्वेश सिंह निवासी बाबूछपरा रामपुर रामकोला कुशीनगर और सकलेन निवासी अहिरौली कसया कुशीनगर का नाम सामने आया। गैंग लीडर पंकज के साथ मिलकर तीनों बदमाश लोगों की रेकी करके लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए जिला मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। जिला मजिस्ट्रेट ने तीनों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की संस्तुति की। इसके बाद औराई पुलिस ने कार्रवाई की।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed