सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gopiganj road will be widened with an expenditure of Rs 70.20 crore.

Bhadohi News: 70.20 करोड़ से गोपीगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gopiganj road will be widened with an expenditure of Rs 70.20 crore.
कुसौली में सड़क परियोजना का शिलान्यास करते ज्ञानपुर विधायक विपुल दुबे। स्रोत संगठन
विज्ञापन
भदोही-दुर्गागंज-गोपीगंज मार्ग का चौड़ीकरण होगा। करीब 70.20 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण कार्य का शुक्रवार को विधायक विपुल दुबे ने शिलान्यास किया। यह सड़क हाईवे को जोड़ती है। सड़क के चाैड़ीकरण से करीब 40 से 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। कार्य की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को साैपी गई है। अभोली ब्लॉक के कुसौली गांव में आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक विपुल दुबे ने कहा कि क्षेत्र की पहचान अच्छी सड़कों से होती है। सड़कें ही विकास की रीढ़ होती हैं। बेहतर सड़कों से आवागमन सुगम होता है। भाजपा सरकार में शहर से लेकर गांव की सड़कें दुरुस्त हुई हैं। बताया कि भदोही-दुर्गागंज से गोपीगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए 70.20 करोड़ रुपये की लागत से होगा। विधायक ने कहा कि यह सिर्फ सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास का मार्ग है। लंबे समय से यह सड़क क्षतिग्रस्त थी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, कुंवर प्रमोद चंद्र मौर्य, हरिओम सिंह, दिनेश पांडे, प्रदीप तिवारी, रमाकांत तिवारी, नेवुलाल, नागेंद्र, विनय मोदनवाल माैजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed