सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Got a clerk job in UCO Bank through fraud, FIR registered

Bhadohi News: यूको बैंक में धोखाधड़ी से प्राप्त कर ली क्लर्क की नौकरी, प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Got a clerk job in UCO Bank through fraud, FIR registered
विज्ञापन
भदोही। धोखे से बैंक में नौकरी प्राप्त करने के आरोप में भदोही पुलिस ने बिहार के पटना जिले के सलीमपुर, डोमा निवासी विपिन कुमार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ यूको बैंक की भदोही शाखा के प्रबंधक सैफ अहमद की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि युवक ने धोखे से बैंक में क्लर्क पद पर नौकरी प्राप्त की है। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान फिंगरप्रिंट मिसमैच होने पर पता चला कि उसकी जगह किसी और ने परीक्षा दी है। शाखा प्रबंधक सैफ अहमद ने बताया कि छह अक्तूबर 2021 को बैंक ने क्लर्क पद के लिए आवेदन मांगा था। भर्ती प्रक्रिया बायोमैट्रिक परीक्षा संकलन के आधार पर हुई थी। नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक अभिलेखों के साथ बायोमैट्रिक विवरण अपलोड करना था। प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा के प्रत्येक चरण में अभ्यर्थियों के अंगुली व चेहरे की बायाेमैट्रिक वेरिफिकेशन होनी थी। आरोपी विपिन कुमार ने आवेदन किया था। चयनित होने के बाद वह 30 जून 2022 को यूको बैंक में कार्यभार ग्रहण करके वेतन और अन्य सेवा का लाभ प्राप्त करने लगा। इस बीच बैंक को सूचना मिली कि कुछ अभ्यर्थी गलत तरीके से नियुक्त हो गए हैं। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की दोबारा बायोमैट्रिक सत्यापन और आवेदन प्रपत्रों की जांच की गई। इसके लिए तीन नवंबर 2025 को अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए लखनऊ कार्यालय बुलाया गया। जांच में पता चला कि विपिन के वर्तमान बायोमैट्रिक विवरण पूर्व में दर्ज बायोमैट्रिक विवरण से मेल नहीं खा रहे हैं। विपिन की जगह किसी और ने परीक्षा दी है। इसके बाद नोटिस जारी करके व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बैंक के उच्चधिकारियों की ओर से मिले निर्देश पर कोतवाली में तहरीर दी गई। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विपिन के साथ इस धोखाधड़ी में और कितने लोग शामिल थे। उसकी भी जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed