{"_id":"69b70de069da17220506f6d1","slug":"govind-and-aashani-pathak-became-winners-in-the-rapid-chess-competition-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140330-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में गोविंद और ऐशानी पाठक बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में गोविंद और ऐशानी पाठक बनीं विजेता
विज्ञापन
सनबीम स्कूल में ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। स्रोत- स्कूल
विज्ञापन
भदोही। डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन व श्रीजन लर्निंग हब की ओर से रविवार को तृतीय भदोही ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 2026 का आयोजन सनबीम स्कूल में हुआ। प्रतियोगिता में ओवरऑल विजेता का खिताब वाराणसी के गोविंद कुमार और रनर-अप प्रयागराज के स्पर्श यादव रहे।
वहीं, गर्ल्स कैटेगरी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऐशानी पाठक (सनबीम वरुणा की छात्रा) व परीक्षिता दुबे रनर-अप रहीं। ओपन कैटेगरी में आयोजित प्रतियोगिता में भदोही सहित बलिया, कुशीनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, गोंडा, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ आदि जिलों से 150 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
खिलाड़ियों के बीच कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अंडर-17 कैटेगरी में श्रेष्ठ श्रीवास्तव विजेता बने। अंडर-13 कैटेगरी में सैयद अजलान आलम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं, अंडर-9 कैटेगरी में विराज मित्तल विजेता रहे। बेस्ट भदोही प्लेयर का पुरस्कार सनबीम स्कूल, भदोही के छात्र तेजस यादव को मिला। प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों के रूप में ओजस यादव (5) एवं गार्गी सिंह (5) ने भी भाग लिया।
प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल, भदोही की खिलाड़ी बैद्यांश चौधरी, आदित्य राज दुबे एवं देव राज सिंह ने अपने मुकाबले जीते। भदोही जिला शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता व मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
सनबीम स्कूल, भदोही के निदेशक अभिषेक बरनवाल व प्रधानाचार्या डॉ. किरण सिंह ने सभी का आभार जताया। संचालन एवं तकनीकी व्यवस्थाएं मुख्य निर्णायक अमन कुमार गुप्ता (चीफ आर्बिटर) ने देखी।
Trending Videos