सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Husband and wife hang themselves using same saree five-month-pregnant woman dies in Bhadohi

UP: पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से लगाया फंदा, पांच माह की गर्भवती की मौत; पति अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 17 Jun 2026 10:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में एक ही साड़ी से पति-पत्नी ने फंदा लगा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पत्नी पांच की गर्भवती थी। 

Husband and wife hang themselves using same saree five-month-pregnant woman dies in Bhadohi
पति-पत्नी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जिले की कोतवाली के तुरंतपुर चकमानधांता गांव में मंगलवार को पति-पत्नी ने एक ही साड़ी से फंदा लगा लिया। घटना के बाद पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी गोपीगंज ले गए। जहां चिकित्सकों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में पति को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक है। दोनों ने यह कदम किस कारण से उठाया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मृत विवाहिता पांच माह की गभर्वती थी। दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी। 



गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के तुरन्तपुर चकमानधाता गांव निवासी सूबेदार (30) की शादी एक साल पहले मिर्जापुर के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी कटहरा गांव निवासी छन्नू लाल की बेटी नीलम (23) के साथ हुई थी। दोनों मंगलवार की सुबह किसी बात से नाराज होकर घर के कमरे में एक ही साड़ी से फंदा बनाकर झूल गए। जानकारी मिलते ही परिजन दोनों को गोपीगंज सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सकों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हाल में सूबेदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed