सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman taken out of the house for a car, FIR against six

Bhadohi News: कार के लिए विवाहिता को घर से बाहर निकाला, छह पर प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Married woman taken out of the house for a car, FIR against six
विज्ञापन
भदोही। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति व सास-ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि विवाहिता को दहेज में चार पहिया वाहन के लिए प्रताड़ित करने के साथ मारपीट की जाती है। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच कर रही है। कोतवाली के रया निवासी ज्योति सिंह ने बताया कि उसकी शादी साल 2019 में वैभव प्रदीप सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि विदाई के बाद पति के साथ चाचा व चाची दहेज के लिए उलाहना देने लगे। वे दहेज में कार की मांग करने लगे। कई बार माता और पिता ने आपत्ति भी इस बात के लिए आपत्ति जताई, लेकिन ससुराल में किसी ने बात नहीं सुनी। इस बीच उनकी एक बेटी भी पैदा हुई। आरोप लगाया कि 23 फरवरी, 2023 को ससुराल वालों ने जबरदस्ती उन्हें घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर वैभव सिंह, ससुर प्रदीप सिंह, सास मुन्नी देवी के साथ कमलेश और गुड्डी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article