सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married Woman Who Ran Away Twice Lover Climbs Tower Her Husband Says My Lover Is Poor

UP: दो बार प्रेमी के साथ भागी विवाहिता पति के लिए टावर पर चढ़ी, बोली- लवर गरीब है; जानें हाईवोल्टेज ड्रामा

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 29 Apr 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhadohi News: जिले के जेठूपुर गांव में विवाहित के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही औराई कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों से बातचीत के बाद उसके ससुराल वालों को भी बुलाया गया। आश्वासन के बाद विवाहिता नीचे उतरी तो पुलिस उसे थाने ले गई।

Married Woman Who Ran Away Twice Lover Climbs Tower Her Husband Says My Lover Is Poor
परिजनों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: औराई कोतवाली क्षेत्र के जेठूपुर गांव में बुधवार को सुबह पति के साथ रहने की जिद को लेकर विवाहिता मोबाइल के टावर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामा को पुलिस ने पहुंचकर शांत कराया। ससुराल वालों को बुलाकर महिला को नीचे उतारा। 

Trending Videos




पुलिस ने महिला को कोतवाली ले जाकर काउंसलिंग किया। पांच माह पूर्व महिला नकदी और गहने आदि लेकर प्रेमी संग गुजरात चली गई थी। वहां से लौटने के बाद वह पहले पति के साथ रहना चाहती थी, लेकिन ससुराल वालों ने मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

भमौरा पियरोपुर निवासी अजय कुमार प्रजापति की पांच साल पहले प्रयागराज के हंडिया के जैतपुर गांव निवासी सीमा प्रजापति के साथ हुई थी। अजय कुमार ने बताया कि सीमा की पिछले चार-पांच महीनों से सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) के जरिये जेठूपुर निवासी कमलेश से बातचीत चल रही थी। यह बातचीत प्रेम-प्रसंद में बदल गया। 

सीमा दिसंबर 2025 को घर से जेवरात और नकदी लेकर कमलेश के साथ चली गई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमा को गुजरात के राजकोट से सकुशल बरामद किया और जेवरात भी रिकवर कर लिया। समाझाकर ससुराल वालों को सौंप दिया। सीमा दूसरी बार भी कमलेश के साथ फरवरी 2026 में फरार हो गई। 

हाईवोल्टेज ड्रामा ने पुलिस भी चकराई

इस दौरान दिल्ली में उसके साथ कोर्ट मैरिज कर लिया। लेकिन जब वह कमलेश के घर पहुंची तो उसके हालात देखकर अपने पुराने पति के पास वापस लौटने का विचार किया। इसके लिए उसने अपने पति अजय को फोन किया, लेकिन उसने वापस आने से मना कर दिया। 

इसके बाद सीमा अपने प्रेमी के गांव जेठूपुर में एक खेत में लगे मोबाइल टावर पर बुधवार की सुबह में करीब 5 बजे चढ़ गई। टावर पर महिला को चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार त्रिपाठी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे।

विवाहिता की जिद को देखते हुए पुलिस ने ससुराल वालों को भी मौके पर बुलाया। करीब दो घंटे तक चली मान मनौव्वल के बाद विवाहिता टावर से नीचे उतरी। इसके बाद पुलिस विवाहिता को लेकर थाने गई, जहां उसकी काउंसलिंग की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रेमी कमलेश को कहा गया है कि तुमने शादी की है तो सीमा को अपने पास समझाकर रखो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed