{"_id":"69f22377fc0e232f8f094988","slug":"video-army-vehicle-catches-fire-after-being-struck-by-lightning-engulfed-in-flames-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली से सेना के वाहन में लगी आग, धूं-धूंकर जला; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली से सेना के वाहन में लगी आग, धूं-धूंकर जला; VIDEO
ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर के पास बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे बिजली गिरने से सेना के अधिकारी का सामान लेकर जा रहे डीसीएम में आग लग गई। इससे हाइवे पर खलबली मच गई। ट्रक आधे घंटे में धूं-धूंकर जल गया। इससे उसमें रखा सारा सामान नष्ट हो गया। कुछ समय के लिए सड़क के दक्षिणी लेन पर वाहनों की कतार लग गई। फायर ब्रिग्रेड दल की ओर से आग पर काबू किया गया तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। चालक व खलासी कूदकर जान बचाने में सफल रहे।आर्मी के ट्रांसफर हुए अफसरों का डीसीएम संख्या केए 02ए 1956 से सामान लेकर कर्नाटक निवासी चालक नागराज एम व खलासी रेहान गोवा से दिल्ली जा रहे थे। खलासी रेहान ने बताया कि अचानक चमक के साथ तेज आवाज हुई, और ट्रक में लदे सामान में आग पकड़ लिया। आग लगने की जानकारी होते ही चालक व परिचालक दोनों सड़क पर ट्रक खड़ा कर कूदकर भाग निकले। राजमार्ग पर जलते ट्रक की जानकारी होते ही ऊंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक डीसीएम में लदे पांच बाइक, रफ्रिजरेटर, टीवी सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक लेन पर यातायात बाधित रहा। खलासी रेहान ने बताया कि ट्रक में आर्मी के अफसरों का घरेलू सामान था। कूदकर भागे चालक का कोई पता नहीं चल सका। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय एवं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।