सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Notice of recovery of 12.18 lakh issued to three, including the head and the secretaryNotice of recovery of 12.18 lakh issued to three, including the head and the secretary

Bhadohi News: प्रधान, सचिव सहित तीन को 12.18 लाख की वसूली का नोटिस जारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Notice of recovery of 12.18 lakh issued to three, including the head and the secretaryNotice of recovery of 12.18 lakh issued to three, including the head and the secretary
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ ब्लॉक के बेरवा पहाड़पुर गांव में अमृत सरोवर निर्माण में धांधली की शिकायत की जांच के बाद बीईओ दिवाकर सिंह ने प्रधान रेनू पांडेय, तत्कालीन सचिव इंदरराम व तकनीकी सहायक रमाकांत मौर्य के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में बीडीओ ने प्रधान और दो सचिवों से 12.18 लाख रुपये की वसूली नोटिस जारी किया है। बीडीओ ने एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं। डीघ ब्लॉक के बेरवा पहाड़पुर आरटीआई कार्यकर्ता मुनीश पांडेय ने 26 जुलाई 2025 को गांव में अमृत सरोवर निर्माण में धांधली की शिकायत डीएम से की। डीएम ने एसडीएम ज्ञानपुर को जांच रिपोर्ट सौंपी। एसडीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी। जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर अमृत सरोवर के निर्माण की बात कही गई है। वहां किसी प्रकार का कोई निर्माण नहीं हुआ है। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम को पत्रावली सौंपी। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान रेनू पांडेय सहित तत्कालीन सचिव इंदरराम और तकनीकी सहायक रमाकांत मौर्य से जवाब मांगा। उचित जवाब नहीं मिलने पर प्रधान रेनू, सचिव और तकनीकी सहायक से बराबर-बराबर 4.62 लाख कुल 12.18 लाख रुपये वसूलने के निर्देश दिए। वसूली नहीं होने पर मामले में आरटीआई कार्यकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट ने तत्काल वसूली कराने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश पर बीडीओ ने तीनों के खिलाफ वसूली नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में धनराशि जमा करने के आदेश दिए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed