सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Patients waiting for turn sitting on floor Asha resting on bed doctors busy watching reels in bhadohi

हद है: फर्श पर बैठकर नंबर आने का इंतजार करते रहे मरीज, बेड पर आराम फरमा रहीं आशा, डॉक्टर रील देखने में व्यस्त

अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 03:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भदोही जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही का मामला सामने आया है। लालानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज फर्श पर बैठकर नंबर आने का इंतजार करते रहे। उधर, आशा बेड पर आराम फरमाती दिखी तो डॉक्टर रील देखने में व्यस्त रहे। 

Patients waiting for turn sitting on floor Asha resting on bed doctors busy watching reels in bhadohi
फर्श पर बैठे मरीज, बेड पर आराम कर रही आशा, रील देख रहे डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भदोही जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसकी मॉनीटरिंग खुद सीएमओ करते हैं। फिर भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लापरवाही करते हैं। रविवार को इसकी बानगी लालानगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर देखने को मिली। जहां मरीज फर्श पर बैठे दिखे और बेड पर आशा संगिनी आराम फरमाती दिखीं। 
Trending Videos


वहीं, लालानगर पीएचसी में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय घोसिया से आई टीम के डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के बजाय मोबाइल देखने में व्यस्त रहे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं। यहां हर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: भोला समेत 10 आरोपियों के खिलाफ 82 दिन में दाखिल हुआ आरोपपत्र, इन शहरों के भी आरोपी शामिल

इस मेले में गांव की जनता को कितनी सुविधाएं मिल रही हैं। इसकी हकीकत जानने के लिए रविवार को अमर उजाला की टीम सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक लालानगर, सेमराध, दुर्गागंज, जयरामपुर, करियावां, गोपीगंज, चकटोडर आदि पीएचसी पर पहुंची थी।

केस 1- लालानगर पीएचसी में 14 मार्च नहीं हो रही है जांच
समय दोपहर के एक बजे। लालानगर पीएचसी पर पहुंचे संवाददाता ने देखा कि मरीज फर्श पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। हाल में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी मोबाइल में रील्स देखने में व्यस्त रहे। आशा संगिनी बेड पर आराम कर रहीं थीं। संवाददाता ने मरीज बनकर पूछा कि जांच कराना है तो पता चला कि 14 मार्च से यहां जांच नहीं हो रही है। मरीजों को बिना जांच के ही दवा लिख दी जाती है। जांच कराना है तो जिला अस्पताल जाओ। कारण बताया गया कि लैब में तैनात कर्मचारी का तबादला हो गया है।

केस 2- जब तक रहती है बिजली तब तक टंकी से बहता है पानी
समय सुबह 11:30 बजे। दुर्गागंज पीएचसी पर पहुंचे संवाददाता ने मरीज बनकर स्वास्थ्यकर्मियों को बताया कि साहब टंकी भर गई है पानी बह रहा है। इस पर बताया गया कि सबमर्सिबल पंप का स्टार्टर खराब हो गया है। जब तक लाइट रहती है तब तक पंप चलता ही रहता है। परिवार नियोजन बॉक्स खाली रहा। जयरामपुर, चकटोडरपुर केंद्र पर भी परिवार नियोजन बॉक्स खाली रहा।

लो वोल्टेज के कारण नहीं चल रही है हेल्थ एटीएम

जिले के तीन पीएचसी लालानगर, गिर्दबड़ागांव और डेरवां में मरीजों की जांच के लिए हेल्थ एटीएम लगी है। लो-वोल्टेज के कारण हेल्थ एटीएम का संचालन नहीं हो रहा है। इस कारण ये शो-पीस बने हैं। इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है।

पांच दिन से है बुखार, बिना जांच के ही लिख दी दवाई
लालानगर पीएचसी पर उपचार कराने आए माधोरामपुर निवासी रामदत्त और अनीता देवी ने बताया कि पांच दिन से बुखार आ रहा है। डॉक्टर साहब ने बिना जांच के ही दवाई दे दी है। पूछने पर कहे हैं कि दवा खाने से आराम मिल जाएगा। जांच की जरुरत नहीं है। दुर्गागंज पीएचसी के केंद्र पर आए बच्चा लाल को डिहाईड्रेशन, तारा देवी को सांस लेने में दिक्कत रही।

जिले के पीएचसी की ये है व्यवस्था

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र - 20
  • ग्रामीण क्षेत्रों की पीएचसी - 17
  • शहरी क्षेत्रों की पीएचसी - 03
  • औसत ओपीडी - 1700
  • चिकित्सक व फार्मासिस्ट - 20-20 सहित अन्य स्टॉफ
  • यहां है हेल्थ एटीएम - लालानगर, गिर्दबड़ागांव और डेरवां
  • रविवार को मरीजों की संख्या - 1340

अधिकारी बोले
लालानगर पीएचसी पर मरीजों के खून की जांच होती है। लैब टेक्नीशियन की तैनाती भी है। लो वोल्टेज के कारण हेल्थ एटीएम से जांच नहीं हो रही है। इस समस्या दूर किया जा रहा है। रही बात आशाकर्मी बेड पर सोते हुए मिली है तो उससे स्पष्टीकरण मांगेंगे। हिदायत दी जाएगी कि वह ऐसी गलती न करें। मरीजों को बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। -डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed