{"_id":"69b5b3ca6c32a411ed037ec8","slug":"people-reached-the-agencies-to-get-cylinders-when-the-server-was-not-working-rozedar-stood-in-the-sun-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-140291-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सर्वर न चलने पर एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोग, धूप में खड़े रहे रोजेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सर्वर न चलने पर एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंचे लोग, धूप में खड़े रहे रोजेदार
विज्ञापन
हास्टल चौराहे के पास गैस सिलेंडर के लिए लगी लाईन। संवाद
विज्ञापन
अधिक दबाव होने से गैस एजेंसियों का सर्वर काम नहीं कर रहा है। इससे बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो गई है। बुकिंग न होने से परेशान उपभोक्ता शनिवार को गैस एजेंसियों पर पहुंच गए। जिले में सिलिंडर की किल्लत से रोजेदारों की परेशानी बढ़ गई है। सिलिंडर लेने के लिए उन्हें धूप में खड़ा होना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह सात बजे ही रोजेदार एजेंसियों पर पहुंच गए। एक सप्ताह में ईद का त्योहार है। ऐसे में रोजदार सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर असमजंस की स्थिति में है। एजेंसियों पर बिना ऑनलाइन बुकिंग के गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। तीखी धूप के बीच लोग सिलिंडर के लिए लाइन में लगे रहे। कई दिनों पहले बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को भी गैस सिलिंडर नहीं मिला। प्रशासन की ओर से एलपीजी सिलिंडर की कमी की बात को खारिज किया जा रहा है।
गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया 24 घंटे की है लेकिन अधिकतर उपभोक्ता दिन में ही बुकिंग कर रहे हैं। वहीं, लोग गैस एजेंसी पर भी बुकिंग के लिए पहुंच जा रहे हैं। ऐसे में दिन में एक साथ अत्यधिक लोड पड़ने पर सर्वर फेल हो जा रहा है। शनिवार को कुछ देर सर्वर चला पर फिर डाउन हो गया। शनिवार को भी जिले की 40 से अधिक एजेंसियों पर भोर से ही लोग कतार लगाकर खड़े हो गए। एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष अरूण मिश्रा ने बताया कि गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए भी लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं। उपभोक्ता अपने घर से ही बुकिंग कर सकता है, एजेंसी पर आकर बेवजह लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है। अब स्थिति काफी अच्छी है। सर्वर भी अच्छा चल रहा है। लोग घरों से ही बुकिंग करें और नियत समय पर सिलिंडर लें। जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। गैस सिलिंडर की कोई कमी नहीं है। - सुनील कुमार, डीएसओ ने बताया कि सिलिंडर को लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक है। ई-केवाईसी कराने वालों को आराम से सिलिंडर मिल जा रहा है। इसलिए अनावश्यक रूप से एजेंसियों पर भीड़ न लगाए। सिलिंडर का संकट गहराया तो लोगों को ई-केवाईसी की जरूरत महसूस हुई। एलपीजी वितरण एजेंसियों ने बिना ई-केवाईसी कराए सिलिंडर न देने फैसला लिया है। आनलाइन बुकिंग के बाद ही उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिया जा रहा है। ऐसे में जिनका ई-केवाईसी नहीं हुआ है। उनकी ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। अब लोग एजेंसियाें पर ई-केवाईसी कराने पहुंच रहे हैं।
- फैयाज अंसारी, देवाजितपुर ने बताया कि रोजे का समय चल रहा है, लेकिन सिलिंडर की जिस तरह की दिक्कत देखने को मिल रही है। उसे देखते हुए सिलिंडर लेने आया हूं। धूप हो छांव उससे कोई फर्क पड़ता। सालभर का त्योहार ईद भी आने वाला है।- अनुप श्रीवास्तव, पुरानी बाजार, ज्ञानपुर ने बताया कि दो दिन से बुकिंग कर रहा था, नहीं हो पा रहा था। आज किसी तरह बुकिंग हुआ है तो सिलिंडर लेने आया हूं। लाइन में लगा हूं। अगर सिलिंडर मिल जाए तो काफी राहत होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos