सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Physical labor is important for staying healthy: Praveen Srivastava

स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी : प्रवीण श्रीवास्तव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Physical labor is important for staying healthy: Praveen Srivastava
स्वास्थ्य जागरूकता साइकिल यात्रा में शामिल लोग। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। बड़ा चौराहा से रविवार की सुबह भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा निकाली गई। अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा रवाना की। यात्रा शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, रैपुरी चौराहा, माधोरामपुर, काली देवी होते हुए मिर्जापुर रोड़ उत्सव लॉन में पहुंची। जहां प्रवीण श्रीवास्तव ने सभी चालकों का स्वागत किया। कहा कि स्वस्थ्य रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योग व्यायाम करना चाहिए। यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ. नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, सरफराज अहमद, बनारसी बिंद आदि रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed