सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Wife went to her parents' house, husband was reading Ramayana, burglars ransacked the house

Bhadohi News: पत्नी गई मायके, पति रामायण पढ़ने, चोरों ने खंगाला घर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Wife went to her parents' house, husband was reading Ramayana, burglars ransacked the house
कुनबीपुर में चोरी के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बाबूसराय। औराई कोतवाली क्षेत्र के कुनबीपुर गांव में शनिवार की देर रात राकेश कुमार पटेल के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित का दावा है कि नकदी और आभूषण सहित कुल आठ लाख की चोरी हुई। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित राकेश कुमार पटेल ने बताया कि उनकी पत्नी राजकुमारी मायके गई हैं। मैं भी शनिवार शाम को रामायण कहने के लिए विक्रमपुर चला गया। रविवार की सुबह जब घर आया तो मकान का ताला टूटा मिला। कहा कि घर के बेड पर रखे आलमारी की चाभी को निकालकर चोरों ने सात लाख से अधिक के आभूषण, नकदी आदि उठा ले गए। खबर मिलने पर बाबूसराय चौकी प्रभारी गौतम कुमार टीम संग गांव में पहुंचे। मकान से लेकर आसपास के खेतों तक जांच की। आठ लाख की चोरी का मामला होने पर डाग स्क्वायड भी पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक औराई अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article