सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ramadan: Buzz in the markets, shopping done for Iftar

रमजान : बाजारों में रौनक, इफ्तारी के लिए हुई खरीदारी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Ramadan: Buzz in the markets, shopping done for Iftar
रमजान शुरू होने से खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार। रमजान के पाक महीने की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। रमजान को लेकर शहर के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। खासकर चिप्स, पापड़ और इफ्तार से जुड़े सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। नई बाजार सहित शहर के लगभग हर मोहल्ले में खरीदारी का माहौल बना है।बाजार में दुकानदार सोनू चौरसिया ने बताया कि खजूर की कीमतें 240 से 400 प्रति किलो तक दर्ज की गई है। वहीं, मिलोनिया चिप्स 60 प्रति किलो, मूंग पापड़ 100 से 260 प्रति किलो, आलू पापड़ 200 से 220 प्रति किलो बिक रहे हैं। दूध फेनी 120 से 140 प्रति किलो, आलू चिप्स 200 प्रति किलो और साबूदाना चिप्स 160 प्रति किलो के भाव से बाजार में उपलब्ध हैं। खरीदारी की बढ़ती भीड़ के कारण बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। व्यापारियों का कहना है कि रमजान के पहले सप्ताह में मांग और बढ़ने की संभावना है। रमजान के पवित्र महीने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बाजारों की रौनक आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed