सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Relief from waterlogging is on the way; a drain will be constructed at a cost of 40 lakh rupees.

Bhadohi News: जलभराव से मिलेगी राहत, 40 लाख से बनेगी नाली

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Relief from waterlogging is on the way; a drain will be constructed at a cost of 40 lakh rupees.
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के लोगों को बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। जिला अस्पताल के सामने से होते हुए पुरानी बाजार से लालानगर मार्ग पर बांध तक करीब 400 मीटर तक नाली निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए शासन से 40 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। नगर पंचायत की ओर से बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। ज्ञानपुर नगर में कुल 11 वार्ड हैं। यहां करीब 25 हजार की आबादी निवास करती है। नगर में छोटे बड़े मिलाकर 45 नाला-नाली है। कुछ नालियां पुरानी होने से ध्वस्त हो चुकी हैं। इससे बारिश में नगर के जिला अस्पताल, दुर्गागंज तिराहे समेत राजापार्क आदि स्थानों पर जलभराव हो जाता है। समस्या को खत्म करने के लिए नगर पंचायत की ओर से ज्ञानपुर-भदोही मार्ग से पुरानी बाजार होते हुए लालानगर बांध तक करीब 400 मीटर तक नाली निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश का पानी नाली के माध्यम से सीधे निकल जाएगा। नगर पंचायत के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। धनराशि आवंटित होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। ईओ धर्मराज सिंह ने बताया कि प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई। धनराशि आने के बाद निविदा प्रकिया पूरी की जाएगी। इसके बाद काम शुरू होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article