ज्ञानपुर। कौंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (सीआईएससीई) बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आईसीएसई हाईस्कूल में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज के सहज मौर्य ने 98 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया। वहीं आईएससी 12वीं विज्ञान वर्ग में नैतिक अग्रहरि ने 98.25 फीसदी, काॅमर्स में नव्या बरनवाल ने 95.25 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। नैतिक ने 2024 में 10वीं की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया था।
आईसीएसई बोर्ड के जिले में तीन स्कूल संचालित हैं। गोपीगंज में सेंट थॉमस, भदोही में सेंट मैरी और चौरी में अनुराग पब्लिक स्कूल शामिल हैं। करीब दो महीने पूर्व परीक्षा होने के बाद छात्र-छात्राओं की नजर रिजल्ट पर रही। यूपी बोर्ड और सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी इंतजार कर रहे थे। बृहस्पतिवार को रिजल्ट की घोषणा हुई। सेंट थॉमस के 157 विद्यार्थियों में से 39 विशेष योग्यता से उत्तीर्ण हुए। 10वीं में सहज मौर्य 98 प्रतिशत, खुशी पाल 97 प्रतिशत, रीतिका अग्रवाल 94.2 प्रतिशत और हर्षराज यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में नैतिक अग्रहरि ने 98.25 फीसदी, सक्षम अग्रवाल ने 98 प्रतिशत, गर्व बरनवाल ने 97.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। काॅमर्स में नव्या बरनवाल ने 95.25 प्रतिशत, शशांक तिवारी ने 91.25 फीसदी और एंड्रीआ ऐन सैम ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किया। सेंट मैरी स्कूल भदोही में 10वीं में विनीत कुमार यादव ने 96.8 फीसदी, रिषभ पाल ने 93.8 प्रतिशत, अद्विका यादव ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। 12वीं साइंस में आयुष मिश्रा ने 94.25 फीसदी, साहिल विश्वकर्मा ने 93.25 और श्रेया अमर ने 92.25 प्रतिशत प्राप्त किया, जबकि काॅमर्स में जेनिशा ने 95.25 प्रतिशत, अभिषेक कुमार जायसवाल ने 78.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। दोनों विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। सेंट थामस स्कूल के प्रबंधक सैम अब्राहम और प्रधानाचार्य वृंदा सैम ने उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इसी तरह सेंट मैरी के आनंद लाकरा ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की बदौलत बेहतर परिणाम हासिल हुए हैं।