भदोही। बघेल छावनी में बुधवार को संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलने वाले समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ। भाजपा नेताओं ने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौराम समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुंवर ऋषभ देव सिंह का स्वागत व सम्मान किया गया। कुंवर ऋषभ देव सिंह ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज से भेदभाव, ऊंच-नीच और कुरीतियों को मिटाकर समरसता और भ्रातृत्व का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट रखने और प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। मौके पर सुरेश पासी, सुरेश दुबे, रामराज प्रजापति, अलिखेश कन्नौजिया, रामराज, कामरेश्वर बिंद, अजय गौड़ आदि रहे।