फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scholarship: New students can apply until September 21.

छात्रवृत्ति : नए छात्र 21 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे

Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Scholarship: New students can apply until September 21.
जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए शासन से संचालित पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए समय सारिणी जारी की गई है।
विज्ञापन

योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।
इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 9-10) व दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 के लिए जारी समय सारिणी जारी की गई। 22 जुलाई 2026 से 5 अगस्त तक विद्यालय स्तर से मास्टर डाटा व प्रोफाइल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नवीनीकरण छात्र 11 अगस्त से 25 अगस्त तक तथा नए छात्र 11 अगस्त से 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षा) के लिए 22 जुलाई से 15 अगस्त तक विद्यालय स्तर से मास्टर डाटा व प्रोफाइल तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीनीकरण छात्र 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक तथा नवीन छात्र 15 सितंबर से 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। डीएम ने बैठक में उपस्थिति शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन से जारी समय सारिणी के अनुसार अपने अधीनस्थ शिक्षण संस्थाओं से कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

बैठक में सीडीओ,सह जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर, शाहगंज उसराव व छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed