{"_id":"69d2b993ae0df0e95b049bb9","slug":"secondary-school-students-will-become-proficient-in-ai-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141287-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: एआई में दक्ष बनेंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: एआई में दक्ष बनेंगे माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के माध्यमिक स्कूलों के कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में दक्ष बनाया जाएगा। बच्चों को एआई अवेयरनेस प्रोग्राम से जोड़ा जाएगा। यह प्रोग्राम निशुल्क होगा। इसमें शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को सात अप्रैल तक ऑनलाइन नामांकन करना होगा। 15 अप्रैल से 20 घंटे का यह निशुल्क कोर्स शुरू होगा। जिले में 35 राजकीय, 25 वित्तपोषित समेत 191 माध्यमिक एवं इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें एक लाख से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थी पंजीकृत हैं। यह कार्यक्रम महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गोरखपुर टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के सहयोग से संचालित किया जाएगा। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि इस कोर्स का उद्देश्य छात्रों को नई तकनीक से परिचित कराकर उन्हें भविष्य में रोजगार के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान एआई की मूल अवधारणा, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिसिस, एल्गोरिदम की समझ, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, इमेज रिकग्निशन और ऑटोमेशन टूल्स का उपयोग सिखाया जाएगा। साथ ही छात्रों को डिजिटल एथिक्स, साइबर सुरक्षा और एआई के जिम्मेदार उपयोग की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एआई कोर्स से छात्रों की पढ़ाई अधिक आसान और प्रभावी बनेगी। वे स्मार्ट स्टडी टूल्स, ऑनलाइन रिसर्च और प्रोजेक्ट तैयार करने में दक्ष होंगे। यह कोर्स न केवल उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाएगा, बल्कि आईटी, इंजीनियरिंग और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की मजबूत नींव भी तैयार करेगा। एआई का सही उपयोग छात्रों की पढ़ाई, प्रोजेक्ट और रिसर्च को आसान बनाएगा। सही प्रॉम्प्ट लिखने की कला सीखकर विद्यार्थी न सिर्फ बेहतर उत्तर पा सकते हैं, बल्कि अपनी समझ और क्रिएटिविटी भी बढ़ा सकते हैं।
इस लिंक पर विद्यार्थी कर सकेंगे पंजीकरण
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि ऑनलाइन कोर्स के लिए छात्र-छात्राएं https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI पर क्लिक कर पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अप्रैल है।
Trending Videos
इस लिंक पर विद्यार्थी कर सकेंगे पंजीकरण
डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि ऑनलाइन कोर्स के लिए छात्र-छात्राएं https://www.tcsion.com/courses/ai-awareness-programme/?utm_source=MPITAI पर क्लिक कर पंजीकरण कर सकेंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अप्रैल है।
विज्ञापन
विज्ञापन