सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shravan used to argue with people every day since the studio closed.

Bhadohi News: स्टूडियो बंद होने के बाद से आए दिन लोगों से विवाद करता था श्रवण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Shravan used to argue with people every day since the studio closed.
विज्ञापन
चौरी। बरदहा पाल चौराहे के पास बुधवार की रात में बच्चन राम (70) की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी श्रवण हरिजन को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी चौरी बाजार में स्टूडियो चलाता था। कारोबार में नुकसान होने के कारण उसने उसे बंद कर दिया। इसके बाद से वह अक्सर लोगों से विवाद करता रहता था। कई बार मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन समझौता हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरो थाना क्षेत्र के बरदहा पाल चौराहा के पास बुधवार की रात में बच्चन राम की हत्या करने की बात आरोपी ने स्वीकार की है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि बच्चन राम जादू-टोना करता था।
इस कारण उसका कारोबार बंद हो गया। इस कारण उसने बच्चन पर हमला किया। आरोपी श्रवण ने बच्चन पर एक के बाद एक कई वार किए। बीचबचाव करने आए अशोक मिश्रा पर भी आरोपी ने चाकू से वार किया, लेकिन वे किसी तरह बच गए। उनके हाथ पर हल्की चोट आई है। आरोपी का ताडंव देखकर जब लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़े तब वह जान बचाकर भागा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आरोपी श्रवण कुमार की शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी मायके में रहती है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपी मनबढ़ है। वहीं, मृतक बच्चन राम नलकूप चलाता था। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। आरोपी के अन्य अपराधिक रिऑर्ड को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed