{"_id":"69c594dc7f095441bf0d54f7","slug":"shutdown-not-given-even-after-informing-electrician-dies-from-electric-current-bhadohi-news-c-20-vns1017-1335600-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सूचना देने के बाद भी नहीं दिया शटडाउन, करंट से बिजलीकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सूचना देने के बाद भी नहीं दिया शटडाउन, करंट से बिजलीकर्मी की मौत
विज्ञापन
मृतक परमेंदर गौतम। फाइल फोटो
विज्ञापन
मोढ़ (भदोही)। मोढ़ के चकचंदा गांव में बुधवार की रात लगभग नौ बजे बिजली ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़े लालीपुर गांव निवासी परमेंद्र गौतम (27) की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना के बाद शटडाउन नहीं देने से यह घटना हुई। जानकारी मिलने के बाद एक्सईएन एसके सिंह मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर जेई आनंद प्रकाश को निलंबित कर दिया। वहीं, शट डाउन की प्रक्रिया का अनुपालन नहीं करने पर बिजलीकर्मी परमेश्वर और निजी बिजलीकर्मी से लाइन ठीक कराने के मामले में संविदा लाइनमैन पवन कुमार को बर्खास्त कर दिया। दावा किया कि मृत युवक बिजली निगम का कर्मचारी नहीं था।
करियांव उपकेंद्र के लालीपुर फीडर से जुड़े चकचंदा गांव में तार टूटने की सूचना मिली थी। उसे ठीक करने के लिए संविदा लाइनमैन पवन कुमार गए थे। उनके साथ गांव का निजी बिजलीकर्मी परमेंद्र गौतम भी था। संविदा लाइनमैन ने उपकेंद्र पर फोन करके शट डाउन मांगा और तुरंत निजी बिजलीकर्मी को खंभे पर चढ़ने के लिए कह दिया। जैसे ही निजी बिजलीकर्मी ने तार पकड़ा उसे करंट लग गया। वह खंभे से नीचे गिर गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव अस्पताल में छोड़कर भागे बिजलीकर्मी
मृतक की मां अशर्फी देवी का आरोप है कि बिजली निगम के कर्मचारी बेटे की मौत होने के बाद अस्पताल में शव छोड़कर भाग गए। उसका मोबाइल भी रख लिया। बेटे के मोबाइल पर फोन करने पर जानकारी मिली कि उनके बेटे को करंट लग गया है। वह जीवनधारा अस्पताल में भर्ती है। वहां जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने सुरियावां पुलिस में तहरीर दी है।
एक्सईएन मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में एसएसओ परमेश्वर, संविदा लाइनमैन पवन कुमार को बर्खास्त किया गया है। लापरवाही मिलने पर जेई आनंद प्रकाश को निलंबित किया गया है। मृतक बिजली निगम का कर्मचारी नहीं था। वह कैसे काम कर रहा था, इसकी भी जांच कराई जा रही है। शट डाउन लेने के बाद बिजली आपूर्ति क्यों बंद नहीं की गई। इसकी भी जांच करेंगे। - एसी राधेश्याम।
Trending Videos