सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SIR: In Bhadohi, the highest number of 17,809 people filled out Form-6

एसआईआर : भदोही में सबसे ज्यादा 17,809 ने भरे फॉर्म-छह

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
SIR: In Bhadohi, the highest number of 17,809 people filled out Form-6
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के आलेख्य प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, काटने और संशोधन के लिए क्रमश: फॉर्म छह, सात और आठ भरे जा रहे हैं। विशेष अभियान सहित अन्य दिनों को मिलाकर अब तक 46,861 फॉर्म छह ऑनलाइन और ऑफलाइन भरे जा चुके हैं। नाम काटने के लिए एक हजार से कम और संशोधन के लिए नौ हजार फॉर्म भरे गए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। पिछले दिनों मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया। इसमें करीब 43 हजार मतदाता नो मैपिंग श्रेणी में मिले। बड़ी संख्या में मृतक और शिफ्टेड वोटर भी सामने आए। इसके बाद पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आयोग के निर्देश पर बूथों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस पर तैनात बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़कर सुनाया। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं था उनका फॉर्म छह भरकर शामिल किया जा रहा है। इस दौरान नो मैपिंग की श्रेणी में आए वोटरों को नोटिस भेजकर तहसील, ब्लॉक कार्यालयों पर बुलाया जा रहा है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ), अतिरिक्त एईआरओ की तैनाती की गई है। अभी तक ज्ञानपुर, भदोही और औराई विधानसभा में 46,861 लोगों ने वोटर बनने के लिए फॉर्म छह भरा है। भदोही विधानसभा में 17,809, ज्ञानपुर में 14,459 और औराई में 14,593 ने फॉर्म 6 भरा है। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक फरवरी तक 46,861 ने फॉर्म 6, 955 ने फॉर्म-7 ओर 9306 ने फार्म-8 भरा है। छह फरवरी तक फार्म-6 और भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
Trending Videos

नो मैपिंग में आए थे 43 हजार वोटर
ज्ञानपुर। विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची की मैपिंग से वंचित रह गए 43,696 मतदाताओं को नोटिस भेजा गया है। तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालयों पर उनकी सुनवाई की जा रही है। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को 27 फरवरी तक निर्धारित विकल्पों के साथ अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। करीब डेढ़ महीने में दावा-आपत्ति का निस्तारण करके छह मार्च तक अनंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्म-6 भरकर लोग बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं। ऑनलाइन भी नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। अब तक 46,861 लोगों ने फॉर्म-6 भरा है। नए वोटरों की संख्या और बढ़ेगी। - कुंवर वीरेंद्र मौर्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article