{"_id":"6a7b694cdc0420ac9608b1f4","slug":"stall-booking-will-start-soon-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-147139-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जल्द शुरू होगी स्टाल की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जल्द शुरू होगी स्टाल की बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में चार से छह अक्तूबर तक को होने वाले इंडिया कारपेट एक्सपो के लिए स्टाल की बुकिंग अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है। आयोजक कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह बुकिंग शुरु होने की तिथि की घोषणा सीईपीसी कर सकती है। भदोही के एक्सपो मार्ट मे होने वाला यह कालीन मेला गोल्डन जुबली संस्करण होगा। सीईपीसी के चेयरमैन कैप्टन मुकेश कुमार गोम्बर ने बताया कि बुकिंग तिथियां खोलने पर विचार विमर्श हो गया है। इसी सप्ताह सभी निर्यातक सदस्यों को सीईपीसी तिथि घोषित करते हुए पत्र जारी कर देगी। उन्होने संभावना जताई कि स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए सोमवार से बुकिंग खुल सकती है। बताया कि स्टालों की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जो लोग भुगतान कर देंगे उनका स्थान पक्का हो जाएगा।
कहा कि यह गोल्डन जुबली संस्करण होगा। इंडिया कारपेट एक्सपो में आम तौर पर 250 से अधिक कालीन निर्यातक स्टालों के माध्यम से अपने कालीनों का प्रदर्शन करते हैं। तीन दिन में 60 से अधिक देशों के 500 से अधिक कालीन आयातक अथवा उनके प्रतिनिधि इस एक्सपो में भाग लेते रहे हैं। पहली बार मेले को तीन दिन का कर दिया गया है। संवाद