फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncle attacked after being lured out under the pretext of a sweet order

Bhadohi News: मिठाई के आर्डर के बहाने बुलाकर चाचा पर किया हमला

Wed, 12 Aug 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Uncle attacked after being lured out under the pretext of a sweet order
बांसडीह। मिठाई बनाने का आर्डर और एडवांस देने का झांसा देकर चाचा को सुनसान स्थान पर बुलाने और फिर चाकू से हमला करने की वारदात की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। जांच में पुलिस के सामने कथित रूप से प्रेमी-प्रेमिका की साजिश सामने आईं। पुलिस ने मामले में कृष्ण चौहान शेरू को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता बताई जा रही मीना को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सेरिया बघाव मोड़ पर रविवार दोपहर रसोइया मुन्ना प्रसाद माली पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घायल के परिजनों से पूछताछ के साथ पुलिस और एसओजी ने सर्विलांस की मदद ली। इसी दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर ने पुलिस को वारदात की साजिश तक पहुंचने में अहम सुराग दिया।
विज्ञापन

कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि मुन्ना प्रसाद का अपने परिजनों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी रिश्ते की भतीजी मीना ने गड़वार क्षेत्र निवासी अपने प्रेमी प्रदीप को दी। आरोप है कि इसके बाद प्रदीप ने मन्नू सैनी के जरिए कृष्ण चौहान शेरू, सचिन और रितेश को साथ लेकर मुन्ना को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल ने खोली साजिश की परतें


पुलिस को जांच में पता चला कि वारदात से पहले आरोपियों के बीच लगातार संपर्क था। पुलिस के अनुसार, मीना कथित तौर पर घटना से पहले से लेकर आरोपी की गिरफ्तारी तक इलाके की गतिविधियों की जानकारी अपने प्रेमी प्रदीप तक पहुंचा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम के हाथ अहम मोबाइल नंबर लगा और जांच आगे बढ़ी। एसओजी और पुलिस की संयुक्त टीम ने कृष्ण चौहान को गड़वार क्षेत्र से पकड़ लिया। गिरफ्तारी की भनक लगने पर मीना ने अपना मोबाइल प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में छिपा दिया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पूछताछ के बाद उसने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मीना की भूमिका भी सामने आने पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, घटना में शामिल बताए जा रहे प्रदीप, मन्नू सैनी, सचिन और रितेश की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed