फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tiranga Yatra taken out from city to village; enthusiasm visible among the youth

Bhadohi News: शहर से गांव तक निकली तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा जोश

Wed, 12 Aug 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out from city to village; enthusiasm visible among the youth
बेल्थरारोड कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, नगर पंचायत च - फोटो : 1
बलिया। जिले में हर घर तिरंगा अभियान- 2026 के तहत मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। वीर लोरिक स्टेडियम से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तिरंगा यात्रा में एक हजार से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा वीर लोरिक स्टेडियम से शुरू होकर कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कॉलेज चौराहा, ओवरब्रिज, विशुनीपुर चौराहा होते हुए शहीद पार्क पहुंची। राष्ट्रगान जन गण मन अधिनायक जय हे, भारत भाग्य विधाता’’’’ के गायन के साथ रैली का समापन हुआ। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान-2026 को 9 से 17 अगस्त तक गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ-साथ तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर रैली में शामिल हुए। दोनों अधिकारियों ने सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर प्रतिभागियों का उत्साह भी बढ़ाया। यात्रा मार्ग पर देशभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगों से माहौल राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। तिरंगा यात्रा में एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, डीडीओ आनंद प्रकाश, सीआरओ गुलशन, कोषाधिकारी आनंद दुबे, आबकारी अधिकारी विजय आदि शामिल हुए। धरहरा से बहादुरपुर तक निकली तिरंगा यात्रा, युवाओं में रहा उत्साह
विज्ञापन

शहर से धरहरा से बहादुरपुर तक तिरंगा यात्रा भाजपा की तरफ से निकाला गया। दो किमी तक निकली पदयात्रा में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह व अमर राय शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में युवाओं ने भारत माता के जयकारे लगाते रहे। मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी ने बताया कि प्रत्येक मंडल में पार्टी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालने का निर्देश आया है। इसमें सैकड़ों युवा भाग ले रहे हैं। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
बांसडीह विधायक के नेतृत्व में बेरूआरबारी व रेवती में निकली तिरंगा यात्रा। बेरूआरबारी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकालकर आजादी का उत्सव मनाया गया। बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह के नेतृत्व में बेरूआरबारी ब्लॉक मुख्यालय के शहीद स्मारक स्थल से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय का भ्रमण करते हुए क्षेत्र के ऐतिहासिक शिव मंदिर आसेगा होते हुए पुनः शहीद स्मारक पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान विधायक ने कहा कि हमारे देश के वीर बलिदानियों की बदौलत क्रूर ब्रिटिश शासन को नेस्तनाबूद कर आज अपना देश आजादी का 79 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

रेवती। स्थानीय नगर में विधायक बांसडीह केतकी सिंह के नेतृत्व तथा मंडल अध्यक्ष भोला ओझा के प्रबंधन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के बस स्टैंड से तीन बजे के लगभग निकली। इस दौरान पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, शांत स्वरूप सिंह गुड्डू, राणा प्रताप यादव दाढ़ी, मांडलू सिंह, विजय प्रताप शामिल रहे।

बेल्थरारोड कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, नगर पंचायत च

बेल्थरारोड कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालकर भ्रमण करते पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा, नगर पंचायत च- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed