सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature reaches 43 degrees, humidity makes people miserable, still waiting for monsoon

Bhadohi News: तापमान 43 डिग्री, उमस से लोग बेहाल, मानसून का अभी इंतजार

Fri, 26 Jun 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 43 degrees, humidity makes people miserable, still waiting for monsoon
सुबह के समय आसमान में छाया रहा बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में तल्ख धूप लोगों की कड़ी परीक्षा ले रही है। बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ था, लेकिन वह निकल गए। दोपहर होते-होते धूप चटख होती गई।
विज्ञापन

गर्म हवाओं और उमस के बीच तेज धूप के कारण लोगों का जीना मुहाल है। मानसून में देरी के बीच तल्ख मौसम से लोगों का हाल-बेहाल बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जिले में मानसून अगले सप्ताह तक आ सकता है। जिले में इन दिनों मौसम लोगों को खूब परेशान कर रही है। लगातार दो दिनों से तापमान 43 डिग्री बना हुआ है। वहीं बीते दो सप्ताह से अधिकतम पारा 40 डिग्री के ऊपर है। मौसमी उतार-चढ़ाव से रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन दिन के समय तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में कुछ खास परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। आसमान में बादल थे। हवाओं में नमी देखी जा रही थी। 11 बजे तक मौसम ऐसा ही बना रहा। इस बीच दोपहर 12 बजे के बाद अचानक बदले मौसम से तापमान तेजी से चढ़ने लगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि एलनीनो की सक्रियता के कारण तापमान लगातार चढ़ा है। वहीं उमस का भी असर देखा जा रहा है। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 34 डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed