सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three friends who went to bathe in the Ganges drowned, two survived, one died

Bhadohi News: गंगा नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डूबे, दो की बची जान, एक की मौत

Fri, 26 Jun 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three friends who went to bathe in the Ganges drowned, two survived, one died
ज्ञानपुर अस्पताल में रोते विलखते मृतक अभिषेक शर्मा के परिजन। संवाद
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गंगा घाट पर बृहस्पतिवार को नहाने गए तीन दोस्त गंगा में डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने दो युवकों को बचा लिया गया। वहीं अभिषेक शर्मा 17 की डूबने से मौत हो गई। करीब दो घंटे चले सर्च अभियान के बाद उनके शव को गंगा से बाहर निकाला गया। तीनों युवक सुरियावां के बारी गांव निवासी थे।
विज्ञापन

सुरियावां कोतवाली के बारी गांव निवासी तीन दोस्त अभिषेक, विशाल शर्मा, आशीष शर्मा घर से करीब सुबह सात बजे के आसपास सीतामढ़ी में नहाने-घूमने और दर्शन पूजन की तैयारी कर निकले। इन दिनों गंगा छिछली हो गई है। जिससे खतरा भी बढ़ा है। तीन दोस्त सीतामढ़ी गंगा घाट पर नहाने लगे। नहाते-नहाते अचानक तीनों गहरे पानी में जाने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद गोताखोरों ने सक्रियता दिखाते हुए विशाल व आशीष को तो किसी तरह से बचा लिया, लेकिन अभिषेक गंगा की लहरों में खो गया। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसके शव को गंगा से बरामद किया। सूचना मिलते ही कोईरौना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ज्ञानपुर चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घाटों पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व गोताखोर दोनों की तैनाती है।
विज्ञापन

सीतामढ़ी घाट पर बढ़ा है खतरा
इन दिनों सीतामढ़ी में सैलानियों की संख्या बढ़ी है। दर्शन-पूजन करने वाले लोग गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा में स्नान कर रहे हैं। इस दौरान थोड़ी सी लापरवाही से लोगों की जान पर बन आ रही है। गंगा के छिछली होने से लोग जगह-जगह उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं और गहरे पानी में चले जा रहे हैं। दो दिन पहले ही लगातार दो दिनों तक दो-दो युवक गंगा में डूबने लगे। जिससे वहां मौजूद आपदा मित्रों की सहायता से बचाया गया। बृहस्पतिवार को आपदा मित्रों की सक्रियता से दो की जान बच सकी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed