सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The MP demanded effective steps to stop the cutting.

Bhadohi News: सांसद ने कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग रखी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The MP demanded effective steps to stop the cutting.
विज्ञापन
भदोही के भाजपा सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद ने शुक्रवार को सदन में लोकसभा क्षेत्र की दो अहम समस्याओं को उठाया। उन्होंने गंगा नदी की कटान पर चिंता जताई। कहा कि भदोही लोकसभा क्षेत्र गंगा के किनारे बसा है। बारिश के दौरान कई गांव गंगा की कटान से प्रभावित हो जाते हैं।
Trending Videos

उन्होंने गांवों के नाम बताते हुए सरकार से गंगा कटान को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने गोपीगंज के ककराही और माधोसिंह में रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या बताई। कहा कि रेलवे क्राॅसिंग पर जाम के कारण लोगों को परेशानी होती है। कहा कि यह मार्ग मां विंध्यवासिनी के साथ अन्य कई धार्मिक स्थलों को जोड़ता है। उन्होंने यहां रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण की मांग की। सांसद ने कहा कि सरकार जल्द इन मांगों पर प्रभावी कदम उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed