{"_id":"6a514a391ad5a3c8590c013a","slug":"the-number-of-patients-suffering-from-throat-infections-and-pain-has-doubled-due-to-the-change-in-weather-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-145592-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मौसम में बदलाव से गले का संक्रमण, दर्द के मरीज दोगुना बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मौसम में बदलाव से गले का संक्रमण, दर्द के मरीज दोगुना बढ़े
विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीडी पर खड़े लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। जिला अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों गले के संक्रमण, दर्द, बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में दोगुना हुई है। डॉक्टर जांच-पड़ताल करके मरीजों को दवा दे रहे हैं। गले में संक्रमण, दर्द से तुरंत राहत देने के लिए चिकित्सक मरीजों को गुनगुने पानी से गरारा करने की सलाह दे रहे हैं। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय की ओपीडी में इन दिनों मरीजों की भीड़ पहले की अपेक्षा बढ़ी है। एक सप्ताह पहले जहां 800 की ओपीडी होती थी, वहीं अब 900 के पार पहुंच है। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी भवन, दवा काउंटर, लैब के सामने मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि ओपीडी में प्रतिदिन 100 के करीब ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें गले में संक्रमण, दर्द की समस्या है। इसके अलावा गले के संक्रमण, वायरल बुखार, खांसी और जुकाम से ग्रसित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे मरीजों को गले में खराश होने की संभावना बढ़ गई है। जिन्हें यह समस्या है, वह गुनगुने पानी से गरारा करें। शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर को दिखाएं। चिकित्सकीय परामर्श पर दवा का सेवन करें।
बीमारी के लक्षण
- गले में खराश या तेज दर्द।
- बुखार और शरीर में दर्द।
- सूखी या बलगम वाली खांसी।
- नाक बहना या बंद होना।
- छींक आना और सिरदर्द होना
- आवाज बैठना या निगलने में परेशानी
बीमारी से बचाव के उपाय
- पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ और गुनगुना पानी पिएं।
- बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें।
- ठंडी चीजों और बासी भोजन से परहेज करें।
- हाथों को समय-समय पर साबुन से साफ करें
- भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करें