फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Cow falls into open well; fire brigade carries out rescue

Bhadohi News: खुले कुएं में गिरी गाय, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Cow falls into open well; fire brigade carries out rescue
रसूलपुर के खुले कुएं में गाय गिर जाने पर ​उसे निकालने का प्रयास करते फायर ब्रिगेड के लोग। स्रोत
नईबाजार। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार की सुबह खुले कुएं में एक गाय गिर गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला। गांव के मुरारी की गाय खेत में चर रही थी। चरते-चरते वह अनजाने में एक खुले कुएं के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई। वार्ड की सभासद बेबी यादव ने बताया कि यह कुआं लालमन का है। वह लंबे समय से खुले में पड़ा है। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि इस तरह खुले पड़े कुओं से किसी भी समय कोई भी दुर्घटना हो सकती है। करीब एक वर्ष पहले इसी कुएं से एक व्यक्ति का शव भी बरामद हुआ था, जो इस कुएं की असुरक्षित स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल ऐसे कुओं को सुरक्षित करने की मांग किया। जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed