{"_id":"6a515053f99cbf875c0d2d26","slug":"young-man-dies-while-sleeping-in-bed-at-night-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-145577-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: रात में बिस्तर पर सोते समय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: रात में बिस्तर पर सोते समय युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सनकडीह गांव में बुधवार की रात में बिस्तर पर सोए अनुज तिवारी (32) पुत्र कृपा शंकर तिवारी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन उठाने गए तो वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़े थे। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। पिता कृपा शंकर ने बताया कि बेटा अनुज एक सप्ताह पहले अमरनाथ दर्शन करने गया था। वह बुधवार की रात घर पहुंचा था। घर पर अच्छे से बातचीत कर फिर सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह चाय पीने के लिए जब उठाने गया तो वह मृत था। मौत कैसे हुई पता नहीं चल सका।
मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना रामपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।
पूर्व प्रधान संतलाल तिवारी, राजेश दूबे, सोनल मिश्रा, शशि मिश्रा, लालचंद्र मिश्रा आदि ने घर पहुंचकर संवेदना जताई।