सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The out-of-term multiple-choice questions caused more difficulty in understanding the passage.

Bhadohi News: आउट ऑफ टर्म रहे बहुविकल्पीय प्रश्न गद्यांश को समझने में हुई ज्यादा परेशानी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The out-of-term multiple-choice questions caused more difficulty in understanding the passage.
बोर्ड परीक्षार्थीयों की जांच करती ​शि​क्षिका। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा बुधवार को 94 केंद्रों पर शुरू हो गई। पहला दिन पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों के अनुसार परीक्षा में गद्य को समझने में परेशानी हुई।
Trending Videos

वहीं, कई अभ्यर्थियों को बहुविकल्पीय प्रश्न आउट ऑफ सेलेबस नजर आए। इसके अलावा हिंदी के अन्य प्रश्न सरल रहे, लेकिन उन्हें समझने में थोड़ी परेशानी हुई। दोनों पालियों में 2781 छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। जिला पर्यवेक्षक ने सात केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्था ठीक ठाक मिलने पर संतोष जताया। परीक्षा का पहला दिन होने से बुधवार की सुबह छह बजे से ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ जुटने लगी।
छात्र-छात्राओं को जांच के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। कई विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र में खामी होने पर परेशान होना पड़ा, हालांकि केंद्राध्यक्ष के निर्देश पर सभी को परीक्षा में बैठने दिया गया। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा हुई।
इसमें पंजीकृत 27 हजार 517 परीक्षार्थियों में 1398 अनुपस्थित और 26 हजार 119 उपस्थित हुए। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दोनों विषयों में पंजीकृत 27 हजार 458 में 26 हजार 75 उपस्थित और 1383 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परिषद से नामित जिला पर्यवेक्षक डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह ने दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान डीजे मौर्य बालिका इंटर कॉलेज देवनाथपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज भदोही, डॉ. राम खेलावन पांडेय इंटर कॉलेज भदोही, सीता देवी इंटर कॉलेज, डीआर पाल इंटर कॉलेज भदोही, सर्वोदय इंटर कॉलेज रेवड़ापरसपुर और भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर का निरीक्षण किया।
कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि दोनों पालियों में कोई भी विद्यार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला।
पहले दिन की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। जनपद के किसी भी केंद्र पर कोई गड़बड़ी की सूचना सामने नहीं आई है। दिनभर कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed