सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The Urban Development Minister has allocated three crore rupees for the electric crematorium.

Bhadohi News: विद्युत शवदाह गृह के लिए नगर विकास मंत्री ने दिए तीन करोड़ रुपये

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The Urban Development Minister has allocated three crore rupees for the electric crematorium.
विज्ञापन
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री ने शनिवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। दर्शन के बाद मंत्री एके शर्मा ने अष्टभुजा डाक बंगला पहुंचकर अहिल्या बाई होलकर पार्क, ओझला पुल सौंदर्यीकरण सहित पांच विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मंत्री ने कहा कि उन्होंने नगर पालिका परिषद मिर्जापुर को गोद लिया है। प्रदेश में धन की कोई कमी नहीं है। विंध्याचल क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।
Trending Videos

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के विशेष आग्रह पर मंत्री ने चौबे घाट स्थित अंत्येष्टि स्थल को अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक शवदाह गृह बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी के लिए मंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष से प्रस्ताव बनाकर भेजने की बात कही। उन्होंने कहा विंध्याचल में अगर किसी भी विकास की जरूरत हो तो नगर विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष बेझिझक मांग करें। उन्होंने कहा अब विंध्याचल में कहीं पर भी बांस बल्लियों पर तार लटकते नहीं मिलेंगे। जहां पर भी ऐसी व्यवस्था है उसे ठीक किया जाएगा। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र के अनुमोदन पर उन्होंने विंध्याचल सब स्टेशन पर एक अतिरिक्त पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि करने के साथ ही वितरण करने वाले तीस ट्रांसफार्मरों की भी क्षमता वृद्धि की गई है। नगर पालिका के अध्यक्ष ने कहा कि विंध्याचल मार्ग पर ऐतिहासिक ओझला पुल लगभग 270 वर्ष पुराना है। प्राचीन धरोहर मिर्ज़ापुर शहर से विंध्याचल धाम को आपस में जोड़ता है। यह पुल पुण्यजला (ओझला) नदी पर बना है और अपनी अनोखी पत्थर की वास्तुकला के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। नपाध्यक्ष के आग्रह नगर विकास मंत्री ने ओझला पुल क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी प्रस्ताव मांगा है। प्रस्ताव मिलने के बाद जल्द ही इसके विकास एवं सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। इस दौरान राज्यमंत्री सोहन श्रीमाली, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज के अलावा भाजपा किसान मोर्चा विकास द्विवेदी, भावेश भट्ट, अलंकार जायसवाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed