सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The weather changed in the hilly areas due to drizzle, with the temperature dropping by 3.4 degrees.

Bhadohi News: पहाड़ी क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने से बदला मौसम, तापमान 3.4 डिग्री लुढ़का

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The weather changed in the hilly areas due to drizzle, with the temperature dropping by 3.4 degrees.
सुबह के समय आसमान में छाया रहा बादल। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के कारण जिले में बृहस्पतिवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। फरवरी में पहली बार मौसम में बदलाव दिखा है। धूप-छांव के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही दिनभर लगी रही। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। तापमान 29.8 डिग्री से कम होकर 26.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को पछुआ हवा 16 किलोमीटर की रफ्तार से चलने लगी। इस कारण ठंड का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आगामी कुछ दिनों में दो से तीन डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा धूप भी चटकदार नहीं रही। जिले में बीते 10 दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि हो रही थी। फरवरी में ही मार्च वाली गर्मी का अहसास होने लगा था। सौ शय्या अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि मौसम में हल्का बदलाव दिखा है। सेहत के लिए सजगता जरुरी है, सुबह-शाम गर्म कपड़े पहने। बच्चों का कान बांधकर रखे। लापरवाही बरतने पर बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे मौसम में सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed