{"_id":"699cb27241a3364a9d034860","slug":"up-board-unseen-passages-in-the-english-paper-confused-the-examinees-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-139420-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अंग्रेजी के पेपर में अनसीन पैसेज ने परीक्षार्थियों को उलाझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अंग्रेजी के पेपर में अनसीन पैसेज ने परीक्षार्थियों को उलाझाया
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षर्थी। संवाद
- फोटो : kathua news
विज्ञापन
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार को दोनों पालियों में बड़ी परीक्षाएं हुई। पहली पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में 2138 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह अंग्रेजी की परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र-छात्राएं उत्साहित दिखे। बताया कि किताब पढ़ने के कारण पेपर अच्छा होने की उम्मीद जताई। जिले में 18 फरवरी से 94 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। पहले दिन हिंदी की परीक्षा होने के बाद दो से तीन दिन सामान्य विषयों की परीक्षा हुई। सोमवार को दोनों पालियों में बड़ी परीक्षा होने से शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसर अलर्ट रहे। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी में पंजीकृत 24 हजार 918 छात्र-छात्राओं में 23 हजार 706 उपस्थित और 1212 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट व्यवसायिक प्रश्नपत्र रंगीन फोटोग्राफी में पंजीकृत 306 में 13 अनुपस्थित और 293 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट जीव विज्ञान में पंजीकृत 18 हजार 376 में 908 अनुपस्थित और 17 हजार 468 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल रिटेल में पंजीकृत 105 में पांच अनुपस्थित रहे। इसी तरह संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में पूर्व मध्यमा पौरोहित्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 286 में 99 अनुपस्थित और 187 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। डीआईओएस अंशुमान ने परीक्षा के दौरान केवला देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वीरमपुर, चिरौंजी देवी इंटर कॉलेज कलापुर सुधवै, महावीर इंटर कॉलेज बिछिया, सरस्वती शिक्षा निकेतन असईपुर, छविराजी माता शंकर इंटर कॉलेज पूरे नगरी का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक पाई गई।
- अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा रहा। परीक्षा के पहले तैयारी करना काफी सहायक रहा। ग्रामर को करने में आसानी हुई। - रोजी, कक्षा 10
- अंग्रेजी की परीक्षा से डर लग था, परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुत ही सही था। सभी प्रश्नों को किया है। अच्छा अंक मिलने की उम्मीद है।
- वर्षा, कक्षा 10
- अंग्रेजी में ग्रामर तो बढ़िया हुआ, लेकिन प्रश्न उत्तर जो तैयार किये थे, उसमें से बहुत ही कम आया। फिर भी पेपर अच्छा हुआ। - रंजना सिंह, कक्षा 10
- परीक्षा के लिए मन में डर बना था, वह डर परीक्षा के बाद पेपर मिलने पर कम हो गया। सभी प्रश्नों का उत्तर देना किताबों को पढ़ने से काफी सहायक हुआ।
- खुशी, कक्षा 10
Trending Videos