फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Using earphones and earbuds is reducing hearing ability among the youth

Bhadohi News: ईयरफोन-बड्स लगाने से युवाओं में सुनने की क्षमता हो रही कम

Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Using earphones and earbuds is reducing hearing ability among the youth
ज्ञानपुर। सफर के दौरान या कंप्यूटर के बोर्ड पर अंगुलियां चलाते वक्त युवा वर्ग शौक से ईयरफोन-बड्स का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

घंटों भर कान में ईयरफोन लगे रहते हैं, यदि आप भी ऐसा करते हैं, तो सतर्क हो जाइए, क्योंकि ऐसे लोगों में उम्र के साथ सुनने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 18-35 साल के युवा इन समस्याओं के साथ जिला अस्पताल के ओपीडी में रोजाना 10 से 12 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं। जिन्हें जांच करके चिकित्सक दवा दे रहे हैं। करीब लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने वाला महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में हर दिन औसतन 800 की ओपीडी होती है। यहां नाक, कान, गला के डॉक्टर नहीं है, इसके बाद भी ईएनटी की ओपीडी 20 से 25 तक होती है। इन मरीजों को फिजिशियन देखते हैं।

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि इन दिनों ईएनटी के 10 से 12 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें कम सुनाई देता है। इसका मुख्य कारण है कि ऐसे लोग ज्यादा समय तक कान में ईयरफोन लगाते हैं। जब आवाज लगातार कुछ समय तक कान में गूंजता है। उससे निकले वाला धमक, साउंड, ध्वनि नुकसान करता है। बताया कि काम न होने पर एक घंटे से कम ही ईयरफोन का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed