फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government cannot silence Congress's voice by placing it under house arrest: Wasim

हाउस अरेस्ट कर कांग्रेस की आवाज दबा नहीं सकती सरकार : वसीम

Thu, 23 Jul 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Government cannot silence Congress's voice by placing it under house arrest: Wasim
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी हाउस अरेस्ट । स्रोत स्वयं
सुरियावां। दिल्ली के जंतर-मंचर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच कांग्रेस नेताओं पर हुई कार्रवाई के बाद जिले में भी प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। मंगलवार की देर रात से ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी समेत अन्य कई कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इसे असांवैधानिक बताया। कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों एवं युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेना लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत है। शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक विरोध को इस प्रकार रोकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

बताया कि विरोध कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। बताया कि उनके साथ एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शक्ति मिश्रा, जिला सचिव विशाल गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष सुरियावां सुरेश चौहान, ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश पाल, नगर अध्यक्ष सुरियावां करन मौर्य, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जल्लू यादव तथा जिला सचिव धीरज पाल को भी उनके-अपने आवासों पर नजरबंद किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हाउस अरेस्ट, मुकदमे, लाठीचार्ज और दमन से कांग्रेस का संघर्ष रुकने वाला नहीं है। कां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed