{"_id":"6a61213f4bd91ac7070d4177","slug":"thirteen-complaints-were-received-from-women-six-regarding-domestic-violence-and-three-concerning-harassment-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-146178-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महिलाओं की 13 शिकायतें आईं, छह घरेलू हिंसा और तीन उत्पीड़न की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महिलाओं की 13 शिकायतें आईं, छह घरेलू हिंसा और तीन उत्पीड़न की
विज्ञापन
ज्ञानपुर गेस्ट हाउस में महिलाओं की समस्या सुनती महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात बुधवार को जिले के भ्रमण पर पहुंची। उन्होंने राजकीय गेस्ट हाउस सभागार में जनसुनवाई की। उन्होंने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 13 मामले सामने आए। इसमें अकेले घरेलू हिंसा के छह और दहेज उत्पीड़न से जुड़े दो मामले आए। इस दौरान तीन मामलों का निस्तारण किया। पूर्व के लंबित मामलों का निस्तारण न होने पर थानेदारों पर नाराजगी जताई।
उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना राज्य महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को न्याय प्राप्त करने में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
पीड़िता को शासन की मंशा के अनुरूप सुरक्षा, सम्मान एवं हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, संपत्ति विवाद, भरण-पोषण एवं अन्य महिला संबंधी मामलों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला संबंधी कोई भी मामला किसी भी विभाग में अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहना चाहिए। सभी अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ प्रकरणों का निस्तारण करें।
विज्ञापन
इसके पूर्व नई बाजार में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुई। जिला प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने महिला कल्याण विभाग की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राजकुमार गुप्ता, सोनी चौरसिया, कुणाल गुप्ता, विवेक गुप्ता, गोपाल कृष्ण यादव आदि रहे।