पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable farming

Bhadohi News: 60 हेक्टेयर में होगी सब्जी की खेती, 40 फीसदी मिलेगा अनुदान

Mon, 29 Jun 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Vegetable farming
ज्ञानपुर। जिले में 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में संकर शाकभाजी की खेती होगी। शासन से उद्यान विभाग को लक्ष्य मिल गया, विभाग की तरफ से किसानों का चयन प्रक्रिया शुरू हैं। लागत का 40 फीसदी अनुदान किसानों को मिलेगा। प्रथम आवक, प्रथम पावक के तर्ज पर किसानों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान कद्दूवर्गीय सब्जियों से लेकर संकर शिमला मिर्च, टमाटर व मसाला मिर्च की खेती करेंगे, तो शासन की ओर से उन्हें 40 फीसदी अनुदान मिलेगा। राज्य सेक्टर औद्यानिक विकास योजना के तहत 2026-27 में 60 हेक्टेयर में सब्जी और 20 हेक्टेयर मसाले मिर्च की खेती कराने का लक्ष्य उद्यान विभाग को मिला है। लाभार्थी किसानों की चयन प्रक्रिया में विभाग जुट गया है। सब्जी की खेती करके किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यहां लघु सीमांत किसानों की संख्या दो से ढाई लाख है। इसमें किसानों का एक तबका सब्जी की खेती करता है। 60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कद्दूवर्गीय सब्जियों में खीरा, नेनुआ, लौकी, कद्दू, ककड़ी, करेला आदि है, संकर में शिमला मिर्च एक हेक्टेयर, संकर टमाटर आदि की खेती कराने का लक्ष्य मिला है। एक हेक्टेयर में सब्जी की खेती करने पर करीब 60 हजार रुपये की लागत आती है। इसमें 40 फीसदी अनुदान मिलेगा। किसानों का चयन प्रक्रिया शुरू है।
विज्ञापन

वर्जन:
सब्जी की खेती कर किसान समृद्ध बन रहे हैं। एक हेक्टेयर सब्जी की खेती करने पर करीब 60 हजार खर्च आता है। इसका 40 फीसदी अनुदान किसानों को मिलेगा। 60 हेक्टेयर में शाकभाजी के खेती का लक्ष्य मिला है। ममता सिंह यादव, डीएचओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed