सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicle transporting an Army officer's belongings catches fire after being struck by lightning.

Bhadohi News: बिजली गिरने से सेना के अधिकारी का सामान ले जा रहे वाहन में लगी आग

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Vehicle transporting an Army officer's belongings catches fire after being struck by lightning.
सूफीनगर हाईवे पर जल रहा सेना का सामान लेकर जा रहा ट्रक । संवाद
विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के सूफीनगर के पास बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे बिजली गिरने से सेना के अधिकारी का सामान लेकर जा रहे डीसीएम में आग लग गई। इससे हाईवे पर खलबली मच गई। ट्रक आधे घंटे में धूं-धूंकर जल गया। इससे उसमें रखे सारे सामान नष्ट हो गए। कुछ समय के लिए सड़क के दक्षिणी लेन पर वाहनों की कतार लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू किया, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ। चालक व खलासी कूदकर जान बचाने में सफल रहे।
Trending Videos

सेना के ट्रांसफर हुए अफसरों का डीसीएम से सामान लेकर कर्नाटक निवासी चालक नागराज एम व खलासी रेहान गोवा से दिल्ली जा रहे थे। खलासी रेहान ने बताया कि अचानक चमक के साथ तेज आवाज हुई और ट्रक में लदे सामान में आग लग गई। आग लगने पर चालक व परिचालक दोनों ने सड़क पर ट्रक खड़ी कर कूदकर भाग निकले। राजमार्ग पर जलते ट्रक की जानकारी होते ही ऊंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही कुछ देर बाद अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया गया, लेकिन तब तक डीसीएम में लदे पांच बाइक, रफ्रिजरेटर, टीवी सहित सारे सामान जलकर नष्ट हो गए। इस दौरान करीब दो घंटे तक लेन पर यातायात बाधित रहा। खलासी रेहान ने बताया कि ट्रक में सेना के अफसरों के घरेलू सामान थे। कूदकर भागे चालक का कोई पता नहीं चल सका। क्षेत्राधिकारी प्रभात राय एवं प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed