सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vinod was attacked in order to frame Nizamuddin.

Bhadohi News: निजामुद्दीन को फंसाने के लिए विनोद पर हुआ था हमला

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Vinod was attacked in order to frame Nizamuddin.
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सुरियावां के भीखमापुर गांव में सो रहे विनोद चौहान पर जानलेवा हमले के आरोपी करिया निवासी कनकपुर को पुलिस ने रविवार की सुबह मड़ईया नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां को निजामुद्दीन गलत नीयत से देखता था। इस बात से उसे गांव के लोग चिढ़ाते थे। निजामुद्दीन को फंसाने के लिए उसने विनोद चौहान पर हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस लाइन में रविवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी की रात में विनोद चौहान पर जानलेवा हमला हुआ था। हमले में उसके पैर का आधा भाग कट गया था। पीड़ित के भाई प्रमोद चौहान की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। एएसपी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर करिया उर्फ कलेक्टर निवासी कनकपुर की संलिप्तता सामने आई। रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को मड़इया नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि निजामुद्दीन निवासी सुभाषनगर मेरी मां को गलत नीयत से देखता था। इस बात के लिए गांव के लोग मुझे चिढ़ाते थे। इसका मुझे बदला लेना था। मुझे पता था कि विनोद चौहान और निजामुदीन से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच चल रहे विवाद का लाभ लेते हुए निजामुद्दीन को फंसाने के लिए मैंने 28 जनवरी की रात घर से लोहे का एंगल लेकर गया और जान से मारने की नीयत से विनोद चौहान पर हमला कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed