{"_id":"6a514b7720c48018d2069ccd","slug":"waterlogging-in-28-neighborhoods-and-on-90-roads-across-the-city-due-to-rain-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-145596-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बारिश से शहर के 28 मोहल्ले और 90 मार्गों पर जलभराव, यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बारिश से शहर के 28 मोहल्ले और 90 मार्गों पर जलभराव, यलो अलर्ट
विज्ञापन
सुरियावां के अशोकनगर जाने वाली सड़क पर पानी में होकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पिछले पांच दिनों से मानसून मेहरबान है। बृहस्पतिवार की रात सीजन की सबसे अच्छी बारिश हुई। जब एक रात में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। रातभर में तेज हवा संग झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश से सात निकाय के 28 मोहल्ले और 90 गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। करीब दो फीट तक बारिश का पानी लग गया। पांच दिनों में 102 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। सुबह होते ही किसान धान की रोपाई के लिए खेत में नजर आए। मौसम विभाग ने 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही। हवा में नमी होने के कारण गर्मी का अहसास नहीं हुआ। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव से जिले में बीते पांच दिनों से मानसून सक्रिय है। बृहस्पतिवार की रात सीजन की सबसे अच्छी बारिश हुई। रात में 12 से दो बजे तक रुक-रुककर बारिश हुई। एक ही रात में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे पहले सात जुलाई को अच्छी 26 मिमी बारिश हुई थी। अब तक कुल माह में 102 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ और जलभराव ने वाहनों की रफ्तार धीमी कर दी है।
गांव की पगडंडी मार्ग पर फिसल कर गिरने से वाहन चालक घायल भी हुए। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि जुलाई में अच्छी बारिश हो रही है। बृहस्पतिवार की रात में तेज हवा संग बारिश हुई है। करीब 27 एमएम बारिश हुई है।
इन मोहल्लों में हुआ जलभराव
बारिश से ग्रामीण अंचल और निकाय में व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। सात निकाय गोपीगंज, भदोही पालिका सहित ज्ञानपुर, खमरियां, नई बाजार, घोसिया के 28 मोहल्ले में जलभराव हो गया। सुरियावां के गल्ला मंडी, पुरानी बाजार, नेता नगर, फटका के उत्तर, गोपीगंज के अंजनी मोहाल, खरहट्टी मोहाल, स्टेशन रोड, भदोही के स्टेशन रोड, एमबीएस अस्पताल, घोसिया के सिन्हा रोड, ज्ञानपुर के बालीपुर, दुर्गागंज त्रिमुहानी सहित 28 स्थानों पर पानी भर गया। नाली जाम होने से पानी धीमी गति से पास हुआ।
विज्ञापन
यहां लगा दो फीट तक पानी
बारिश के कारण बदलीपुर रेलवे फाटक मार्ग के चकचंदा मार्ग, चकजुरानी यादव बस्ती मार्ग, कस्तुरीपुर बाजार से बदलीपुर स्टेशन मार्ग, बहुता, कोड़र, अभोली, ऊंज के पासी बस्ती, बारीपुर, मिश्राइनपुर, रामनगर, चौरी बाजार, सुरियावां बाजार, मोढ़ स्टेशन रोड आदि सहित 90 गांव में जलभराव रहा। इसी तरह वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सर्विस लेन कौलापुर, गिराई, बाबूसराय, महराजगंज के पास जलभराव हो गया।
जुलाई माह कितनी हुई बारिश
छह जुलाई - 16 मिमी
सात जुलाई - 26 मिमी
आठ जुलाई - 14 मिमी
नौ जुलाई दिन - 19 मिमी
नौ जुलाई रात - 27 मिमी