{"_id":"698398ffcd4083153406764d","slug":"woman-traveling-from-chennai-to-varanasi-for-darshan-dies-after-falling-from-train-in-bhadohi-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138587-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चेन्नई से दर्शन करने बनारस जा रही महिला की भदोही में ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चेन्नई से दर्शन करने बनारस जा रही महिला की भदोही में ट्रेन से गिरकर मौत
विज्ञापन
चौरी के डीह कोइरान के पास महिला की मौत के बाद जुटी भीड़ और शव को ढंकती ग्रामीण महिलाएं। स्रोत:
विज्ञापन
चौरी। परसीपुर रेलवे स्टेशन के पास डीह कोइरान में बुधवार की सुबह गंगा-कावेरी एक्सप्रेस से गिरकर चेन्नई की वेकांटलक्ष्मी श्रीनिवास की मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे एक गड्ढे में मिला। वह पति के साथ बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रही थी। ट्रेन के वाराणसी पहुंचने पर पति राजकोंडा श्रीनिवास ने पत्नी की खोजबीन की। नहीं मिलने पर वह परेशान हो गया। इसके बाद पति ने कंट्रोल रूम में शिकायत की। कंट्रोल रूम ने भदोही पुलिस से संपर्क किया तो घटना की जानकारी हुई। बुधवार की सुबह डीह कोइरान गांव के पास शौच के लिए गए लोगों ने महिला का शव गड्ढे में गिरा देखा तो अवाक रह गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि महिला के सिर और शरीर के कई हिस्सोें पर गंभीर आई थी। इस कारण महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
ट्रेन में यात्रा कर रहे पति को हादसे की नहीं हो सकी जानकारी
पति-पत्नी ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। सुबह लगभग पांच का समय होने के कारण ज्यादातर यात्री नींद में थे। पत्नी ने पति से बाथरूम जाने की बात बताई और वह बाथरूम की ओर गई। प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने बताया कि ट्रेन की रफ्तार करीब 130 किलोमीटर प्रतिघंटे के आसपास रही होगी। ट्रेन का गेट खुला था। झटका लगने के कारण वह ट्रेन से नीचे गिर गई होगी। इधर, पति डेढ़ घंटे से पत्नी के आने का इंतजार करता रहा। तब तक ट्रेन वाराणसी पहुंच गई। इस कारण ट्रेन में यात्रा कर रहे पति को हादसे की जानकारी नहीं हो सकी।
बेटे ने की मां की पहचान
वाराणसी पीआरबी कंट्रोल रूम में गुमशुदगी दर्ज होने के बाद वाराणसी जीआरपी कंट्रोल रूम ने जीआरपी चौकी भदोही को गंगा कावेरी एक्सप्रेस से एक महिला के लापता होने की सूचना दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस और जीआरपी भदोही ने वाराणसी जीआरपी से संपर्क करके घटना की जानकारी दी। मृतका के बेटे श्रीराम निवास ने मां की फोटो देखकर पहचान की। बेटे ने बताया कि मां वेकांटलक्ष्मी देवी और पिता राजकोंडा श्रीनिवास गंगा कावेरी एक्सप्रेस से दो फरवरी को विजयवाड़ा से बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए गए थे। बताया कि सुबह पांच बजे के लगभग मां पिता से बाथरूम जाने के लिए कहकर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी।
Trending Videos