सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Works to be carried out in all wards: Chairman

सभी वार्डों में कराए जाएंगे काम : अध्यक्ष

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Works to be carried out in all wards: Chairman
नगर पालिका मिनी सदन की बैठक में उपस्थित अध्यक्ष व सभासदगण। स्रोत- नगर पालिका
विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में बुधवार को राज्य वित्त, 15वें वित्त, बोर्ड निधि व शासन से प्राप्त धनराशि से नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में निर्माण कार्य कराने की संस्तुति की गई। हालांकि सभासदों की मांग पर इसमें सभासदों, जनप्रतिनिधियों और अध्यक्ष की सिफारिशों को प्राथमिकता देने की बात कही गई। इसमें जल निकासी, जल शुद्धिकरण, मार्ग प्रकाश के कार्यों को प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया गया। पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने कहा कि हम चाहते हैं कि किसी वार्ड की अनदेखी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभासदों और जनप्रतिनिधियों की शिफारिशों का पूरा ख्याल रखा जाना चाहिए। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने बैठक में 15 सूत्रीय एजेंडा रखा। एजेंडे में प्रमुख रूप से पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप लगाने तथा जलापूर्ति की पाइपलाइन बिछाया जाना शामिल है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत पूरे नगर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निजी सेवा प्रदाता कंपनी से कर्मचारी की आपूर्ति, गजिया और इंदिरा मिल फ्लाईओवर की रंगाई पुताई कराने, प्रकाश व्यवस्था, चित्रकारी कराने, रजपूरा चौराहे से नेशनल तिराहे तक फुटपाथ का निर्माण कराने, भिखारीपुर मैदान को पार्क के रूप में विकसित करने आदि प्रमुख कार्यों को कराने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा नगर के चकदिवानगान मोहल्ले में स्थित ऐतिहासिक शक्ति पीठ के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी पारित किया गया। छितनी तालाब स्थित क्रिया कर्म स्थल की चहारदिवारी निर्माण को भी सदन से हरी झंडी मिल गई। इसके अलावा धौरहरा में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने को भी स्वीकृति मिल गई। हालांकि सभासद जन्म-मृत्यु दर्ज करने में होने वाली लापरवाही और आम जनता को हो रही दिक्कतों पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति रही।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed