{"_id":"6997699b90a470c0440b055f","slug":"you-set-the-rates-sir-i-have-decent-contacts-with-the-municipal-officials-we-can-put-up-the-hoarding-wherever-you-say-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-139223-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: आप रेट तय कीजिए सर... पालिका के अधिकारियों से ठीक-ठाक बातचीत है, जहां कहिए वहां लगवा देंगे होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: आप रेट तय कीजिए सर... पालिका के अधिकारियों से ठीक-ठाक बातचीत है, जहां कहिए वहां लगवा देंगे होर्डिंग
विज्ञापन
गोपीगंज नगर में फ्लाई ओवर के पोल पर लगा बोर्ड। संवाद
विज्ञापन
नईबाजार/लालानगर। स्कूल के कुछ बैनर लगवाने हैं। क्या रेट है, कितने रुपये देने पड़ेगे। जी... लग जाएगा। देखिए सरकारी और निजी स्थानों का रेट अलग-अलग है। सरकारी जगहों का रेट 3000 रुपये से शुरू होता है। सीजन और होर्डिंग की साइज के हिसाब से रेट घटता-बढ़ता रहता है। नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी हुआ तो..., नहीं भाई साहब इस तरह की कोई समस्या नहीं आएगी आपको। बाकी हम लोग हैं न देख लिया जाएगा। सभी अधिकारियों के यहां सेटिंग है। बृहस्पतिवार की सुबह 9:20 बजे अमर उजाला के रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर शहर में होर्डिंग लगाने वाले ठेकेदार से बातचीत की। ये तो सिर्फ बानगी है। अलग-अलग संवादाताओं ने अलग-अलग क्षेत्र में होर्डिंग लगवाने के लिए ठेकेदारों से बातचीत किया तो पता चला कि नगर पालिका के सभी अधिकारियों के यहां इनकी गहरी पैठ है। यही कारण है कि शहर का शायद ही ऐसा कोई कोना बचा हो जहां होर्डिंग न लगे हों।
स्कूल के नाम पर मांगी रियायत तो कहा रेट फिक्स है साहब...
ठेकेदार अलग-अलग साइज और सीजन के अनुसार रेट तय किए हैं। निजी मकानों पर होर्डिंग लगाने पर भवन स्वामी को 200-400 रुपये दिए जाते हैं। रिपोर्टर ने स्कूल के बैनर लगवाने की बात बताकर थोड़ी रियायत मांगी तो ठेकेदार ने कहा रेट फिक्स है साहब। एक महीने का पूरा पैसा देना होगा। जब रिपोर्टर ने पूछा कि पालिका प्रशासन की ओर से रोक-टोक होगी, तो ठेकेदार ने कहा, कोई दिक्कत नहीं होगी, सब सेटिंग है। रिपोर्टर ने ठेकेदार को बताया कि एक दिन पहले नगर पालिका ने एक स्कूल का बैनर हटवा दिया था। इस पर ठेकेदार ने कहा कि यहां भी लोग आए थे, लेकिन पालिका के एक बड़े अधिकारी से बात करवा दी गई। फिर इसको टच नहीं किया गया। ऐसे ही चलता है। आपका भी लगा रहेगा।
अन्य खर्चे पार्टी को खुद वहन करना पड़ता है
यदि भदोही और गोपीगंज में आपको होर्डिंग लगवाना है तो एक महीने पैसा भुगतान करना होगा। ठेकेदारों ने फोन पर बताया कि होर्डिंग बैनर के साथ-साथ होर्डिंग लगाने में होने वाले अन्य खर्चे पार्टी को खुद वहन करना पड़ता है।
हर जगह लगे मिले होर्डिंग-बैनर
टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि सार्वजनिक स्थल से लेकर बिजली के खंभे, डिवाइडरों पर होर्डिंग बैनर लटके मिले। कई मकानों पर होर्डिंग लगे पाए गए। निकाय प्रशासन की ओर से किसी तरह की रोक-टोक या शुल्क निर्धारित नहीं होने से बड़ी संख्या में इन दिनों होर्डिंग बैनर लगे दिखाई दे रहे हैं।
गोपीगंज में होर्डिंग लगवाने का रेट
- दो बाई तीन फिट 10 से 50 रुपये प्रति बोर्ड
- छह बाई आठ फिट 100 प्रति बोर्ड
नोट- यह केवल लगवाने का खर्च है। बोर्ड चार्ज साइज के अनुसार अलग होता है।
भदोही में होर्डिंग लगवाने का रेट
10 बाई 20 फिट 3000 रुपये महीने
20 बाई 30 फिट 5000 रुपये महीने
20 बाई 20 फिट 4500 रुपये महीने
नोट -
छोटे बोर्ड के अलग-अलग रेट हैं। प्रति बोर्ड 50 से 100 रुपये शुल्क लगवाने लिया जाता है।
नगर पालिका की ओर से होर्डिंग बैनर के लिए अभी तक कोई परमिशन नहीं दिया जाता है। न ही कोई कार्यालय में इसकी जानकारी लेने आता है। हालांकि, होर्डिंग बैनर लगाए जाने का रेट तय किया जाता है। जल्द ही इसका प्रस्ताव पास कराकर नगरों में होर्डिंग बैनर लगाए जाने का शुल्क तय किया जाएगा। - धर्मराज सिंह, ईओ, भदोही।
Trending Videos