{"_id":"69839970ef3a297c8c0dde85","slug":"young-man-and-elderly-person-die-in-road-accident-in-lakhna-and-ugapur-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138591-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लखनों और उगापुर में सड़क हादसे में युवक-वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लखनों और उगापुर में सड़क हादसे में युवक-वृद्ध की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/औराई। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार की रात और बुधवार की दोपहर हुए सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पुलिस ने परिवार के लोगों को दे दी है।
ज्ञानपुर के लखनों गांव के तिराहे के पास मंगलवार की रात छत्रशाहपुर दुलहीपुर निवासी शिवकुमार गौतम (25) बाइक सहित सड़क किनारे खड़े डंपर में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग जाग गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवक के ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी शिनाख्त हुई। परिजनों ने बताया कि वह रात नौ बजे किसी से मिलने के ज्ञानपुर गया था। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
औराई के उगापुर के पास बुधवार की दोपहर बाइक से औराई जा रहे सुरियावां नगर के वार्ड छह के राजेश कुमार (65) की कार के धक्के से मौत हो गई। वह लेखपाल के सहयोगी थे। कार ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। वह बाइक समेत सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गए। घायल को पुलिस ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार शुरू किया था कि उनकी मौत हो गई।
Trending Videos