{"_id":"6973c4d3dc740cdea505be58","slug":"431-lakh-prepaid-smart-meters-will-be-installed-in-the-division-only-38-thousand-have-been-installed-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-170671-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मंडल में 4.31 लाख लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, लगे मात्र 38 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मंडल में 4.31 लाख लगेंगे प्रीपेड स्मार्ट मीटर, लगे मात्र 38 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। विद्युत वितरण मंडल धामपुर में 4.31 लाख उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का लक्ष्य है। हालांकि अभी तक केवल 38 हजार बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर पुराने मीटरों के स्थान पर नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगने पर अधीक्षण अभियंता ने नाराजगी जताते हुए निगम के अधिकारियों से जल्द लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विद्युत वितरण मंडल धामपुर के अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मंडल के भागूवाला क्षेत्र का निरीक्षण किया। निगम की ओर से विद्युत उपभोक्ताओं के पुराने मीटरों के स्थान पर नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। बताया कि मंडल में करीब चार लाख 31 हजार बिजली उपभोक्ता हैं लेकिन अभी तक केवल 38 हजार उपभोक्ताओं के घरों पर नए प्रीपेड स्मार्ट मीटर ही लगे हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाकर लक्ष्य को पूरा किए जाने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता ने यह भी बताया कि नजीबाबाद के आदर्श नगर में स्थित कंट्रोल रूम अधिक गहराई में होने के कारण बरसात के दिनों में पानी भर जाता था, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती थी। लेकिन विद्युत निगम की ओर से 20 लाख रुपये की लागत से पुराने कंट्रोल रूम से करीब 25- 30 मीटर दूर ऊंचाई पर नया कंट्रोल रूम बनाया गया है। पुराने कंट्रोल रूम से मशीनों को नए कंट्रोल रूम में शिफ्ट किए जाने का कार्य शुरू हो गया है। लगभग एक सप्ताह के भीतर शिफ्टिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। नए कंट्रोल रूम के चालू हो जाने के बाद बरसात के दिनों में पानी नहीं भरेगा। बिजली आपूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुरूप उपभोक्ताओं को निर्विवाद तरीके से मिलेगी।
Trending Videos