{"_id":"6a062e72255914fda50060cd","slug":"500-poles-15-transformers-damaged-in-the-storm-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-179572-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: आंधी से 500 खंभे, 15 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: आंधी से 500 खंभे, 15 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
बिजनौर-जंदरपुर मार्ग पर आंधी से टूटा विद्युत पोल। संवाद
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर। बुधवार रात जनपद में आई आंधी और बारिश ने जिले में भारी तबाही मचा दी। बिजनौर सर्किल में करीब 500 बिजली खंभे टूट गए और 15 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बेपटरी हो गई। हीमपुर दीपा, चांदपुर और नूरपुर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। बिजनौर सर्किल के नौ बिजलीघरों की सप्लाई बाधित हुई, जिनमें पांच चालू हो सके, जबकि चार बिजलीघर देर शाम चलने का दावा किया गया हैं। 1100 गांवों की बिजली ठप है। बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर सैकड़ों पेड़ गिरने से आठ घंटे जाम लगा रहा। गांव सब्दलपुर रेहरा में मकान और टिन शैड की दिवारें गिरने से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। आंधी से आम की करीब 10 प्रतिशत फसल भी नष्ट हो गई।
- 60 गांवों की बिजली ठप, तीन दिन में सुचारू होगी बिजली
हीमपुर दीपा/छाछरी मोड़। बुधवार रात आई तेज आंधी में उलेड़ा, सिसौना, जलीलपुर और लदुपुरा बिजलीघरों से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। आंधी से 200 बिजली खंभे और एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। कई स्थानों पर बिजली लाइनें टूटकर गिर गईं। जेई अजय कुमार का कहना कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को अभी तीन दिन का समय लगेगा। फसल सिंचाई के लिए आपूर्ति होने वाली बाधित बिजली आपूर्ति 15 दिन में सुचारू हो सकेगी। संवाद
बिजनौर-बदायूं हाईवे आठ घंटे रहा जाम
बिजनौर-बदायूं स्टेट हाईवे पर सैकड़ों पेड़ गिरने से आवागमन आठ घंटे तक बाधित रहा। मध्य प्रदेश से हरिद्वार जा रहे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से पेड़ हटाकर बृहस्पतिवार सुबह यातायात सुचारु कराया गया। आंधी से स्कूलों की दीवारें गिर गईं, बैंक का एंटीना टावर टूट गया और आम की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा।
आंधी में दीवार और टिनशेड गिरने से चार घायल
हीमपुर दीपा। तेज आंधी से गांव सब्दलपुर और रेहरा में मकान व टिनशेड की दीवारें गिरने से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सब्दलपुर निवासी अखलाक छत पर मौजूद था, तभी ममटी की दीवार गिरने से वह घायल हो गया। रेहरा में हाजी अब्दुल्लाह और उनकी पत्नी मुन्नी खातून टिनशेड की दीवार गिरने से घायल हो गए। हरिश्चंद्र भी हादसे में चोटिल हुआ। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। संवाद
पेड़ गिरने से बिजली गुल, रास्ते बाधित
नींदड़ू, गंज दारानगर, गजरौला। गंज क्षेत्र में धूल भरी आंधी से वर्षों पुराने पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग बाधित हो गए। गजरौला-जंदरपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई और चार बिजली खंभे टूटकर सड़क पर गिर पड़े। दोपहर तक भी मार्ग पूरी तरह साफ नहीं हो सका। वहीं नींदड़ू क्षेत्र में यूकेलिप्टस का पेड़ बिजली के डबल पोल पर गिरने से 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया और तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। संवाद
बिजनौर सर्किल के अधीक्षण अभियंता धर्मराज सिंह ने बताया कि 500 से ज्यादा खंभे, 19 से ज्यादा ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन क्षतिग्रस्त है। सभी बिजलीघरों पर आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। ग्रामीण अंचल व जंगल की लाइन सही कराई जा रही है।
Trending Videos

बिजनौर-जंदरपुर मार्ग पर आंधी से टूटा विद्युत पोल। संवाद- फोटो : Archive