सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The test report of the food sample should be sent within 14 days.

Bijnor News: खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट 14 दिन में भेजी जाए

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The test report of the food sample should be sent within 14 days.
बिजनौर में डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में व्यापारियों को आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया। खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट 14 दिन में भेजने की मांग की।
Trending Videos

ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा कि खाद्य सैंपल भरे जाते समय रिटेलर के साथ-साथ निर्माता को भी पार्टी बनाया जाए। सैंपल की जांच रिपोर्ट महीनों में प्राप्त होती है, जबकि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम में जांच कर 14 दिन में सैंपल की रिपोर्ट भेजे जाने का प्रावधान किया गया है। खाद्य पदार्थों को नष्ट करने की कार्रवाई केंद्रीय जन विश्लेषण प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद हो। नमूने में मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक वस्तु पाए जाने पर ही नमूने को असुरक्षित घोषित किया जाए। तुरंत न्याय के लिए बाद सुरक्षा व मानक अधिनियम की धारा 69 लिए शमन की व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष मनोज कुच्छल, महामंत्री मुनीष त्यागी, प्रांतीय संगठन मंत्री बीएस राजपूत, नगर अध्यक्ष सचिन राजपूत, मानव सचदेवा, चिराग सेठी, चंद्रपाल सिंह, जमीरुद्दीन उस्मानी, दिलशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed